विकास दुबे की पत्नी ऋचा बोलीं पैदाइशी कोई अपराधी नहीं होता, अगर सामने होता तो मैं..

उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे ने आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। हालांकि, की पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने कुछ दिन ही पहले एनकाउंटर मार गिराया हैं। लेकिन, अब उसकी पत्नी ऋचा दुबे ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार से पति के कृत्य के लिए माफी मांगी है।
ऋचा दुबे ने बिकरू कांड पर कहा कि उनका इस कृत्य से कोई लेना-देना नहीं था। क्योंकि, पति (विकास दुबे) उनसे अपनी कोई भी क्राइम की हरकतों के बारे में बात नहीं करता था। पुलिस, जनता की रक्षा के लिए होती है। पुलिसकर्मियों के साथ इस तरह की कतई हरकत नहीं होनी चाहिए थी।
ऋचा दुबे का कहना है कि विकास दुबे अगर ये कांड करने के बाद सामने आता तो में उसे खुद ही गोली मार देती। विकास की पत्नी ने साथ ही यह भी कहा, जन्म से कोई अपराधी नहीं होता है। हालात किसी को भी अपराधी बनाते हैं। लेकिन, अब कभी पूरे भारत में कोई विकास दुबे पैदा हो। साथ ही ऋचा ने समाज से खुद को सम्मानित तरीके से जीने देने की अपील की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS