शामली में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चार युवकों को रौंदा

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक अज्ञात वाहन की तेज रफ्तार ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। अज्ञात वाहन ने मौके पर चार युवकों को रौंद दिया। जिससे तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह घटना गुरुवार को बाबरी थाना क्षेत्र के पास हुई है। हादसे के बाद से ग्रामीणों में काफी आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है। यहां के लोग हाईवे पर जाम लगा दिया। उनकी मांग है कि आरोपी ड्राइवर पर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही स्थानीय लोगों का प्रदर्शन देख लोगों को आरोपी ड्राइवर पर कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन देकर किसी तरह से जाम को खुलवा दिया गया।
एक बाइक पर चार लोग थे सवार
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह एक बाइक पर सवार चार युवक फल खरीदने के लिए जा रहे थे। इस दौरान बाबरी थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर के पास पानीपत हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दो सगे भाईयों शुभम और संजीव की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि तीसरा युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, एक घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह घटना पानीपत-खटीमा हाईवे मार्ग पर हुई है।सीओ थाना भवन अमित सक्सेना ने बताया कि घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद आरोपी चालक को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS