सपा का योगी पर वार, कहा - 'महाराज जी कहां हो लापता ? साढ़े चार साल से यूपी का विकास पूछ रहा आपका पता'

यूपी (UP) में अगले साल यानी 2022 में विधानसभा चुनाव होंगे। यह विधानसभा चुनाव बीजेपी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के लिए अहम है। इसके लिए दोनों ही पार्टियां होमवर्क भी कर रही है। इसी बीच बीजेपी (BJP) और सपा में 'पोस्टर वार' शुरू हो गया है। पहले बीजेपी ने अखिलेश यादव को 'गुमशुदा' बताया तो अब समाजवादी पार्टी ने पलटवार करते हुए प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को ही गुमशुदा बता दिया है।
दरअसल, बीजेपी के पोस्टर का जवाब सपा के मीडिया कंसल्टेंट आशीष यादव दिया है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा - ''महाराज जी कहां हो लापता ? साढ़े चार साल से यूपी का विकास पूछ रहा आपका पता।''। वहीं पोस्टर में लिखा है- लापता, पद - मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, काम- सपा के कामों का फीता काटना और नाम बदलना और आरोप लगाया है कि अपने मुख्यमंत्रित्व दायित्वों को नकार कर प्रदेश की पीड़ित जनता को राम भरोसे छोड़ दिया है।'
महाराज जी कहां हो लापता ?
— Aashish Yadav (@aashishsy) October 14, 2021
साढ़े चार साल से यूपी का विकास पूछ रहा आपका पता। pic.twitter.com/08NkCAY7lD
क्या कहा था बीजेपी ने
बता दें कि यूपी बीजेपी ने 14 अक्टूबर को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर अखिलेश यादव को गुमशुदा बताया था। जिसमें कहा गया था कि आजमगढ़ के सांसद के तौर पर अखिलेश गुमशुदा है। यूपी बीजेपी ने एक पोस्टर को शेयर कर उसके कैप्शन में लिखा था- 'गुमशुदा की तलाश...नाम:- अखिलेश यादव, संसदीय क्षेत्र- आजमगढ़, नोट:- आज ही इन्हें ट्विटर पर 'रामनवमी' की शुभकामनाएं देते पाया गया था। कोई जानकारी मिलने पर...''
गुमशुदा की तलाश...
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) October 14, 2021
नाम:- अखिलेश यादव
संसदीय क्षेत्र:- आजमगढ़
नोट:- आज ही इन्हें ट्विटर पर 'रामनवमी' की शुभकामनाएं देते पाया गया था। कोई जानकारी मिलने पर... pic.twitter.com/3Bc1bpiDPd
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS