सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, अखिलेश ने चाचा शिवपाल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसको क्या मिला पद

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, अखिलेश ने चाचा शिवपाल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसको क्या मिला पद
X
2024 के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने कमर कास ली है। सपा ने आज अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस दौरान अखिलेश ने चाचा शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में रविवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस दौरान सपा में शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। बताया जाता है कि उन्हें राष्ट्रीय महासचिव के साथ यूपी का प्रभारी भी बनाया गया है।

इसके अलावा स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के कद में भी इजाफा किया गया है। उन्हें भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। दरअसल, समाजवादी पार्टी ने 62 सदस्यों की नई कार्यकारिणी का ऐलान किया है। इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में कुल 62 लोगों को शामिल किया गया है। 62 सदस्यों वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अखिलेश यादव के अलावा यादव परिवार के पांच सदस्यों को शामिल किया गया है।

इसमें अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रो रामगोपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव, शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। वहीं धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव और तेज प्रताप यादव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। वहीं, बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Executive) में पिछड़ी जातियों के नेताओं का दबदबा देखने को मिला है, जिसमें करीब 80 फीसदी नेता पिछड़ी जातियों के हैं।

वहीं, आजम खान समेत 9 अल्पसंख्यक चेहरों को भी कार्यकारिणी में जगह मिली है। इस दौरान पूर्व विधायक पवन पांडेय समेत 4 ब्राह्मणों को भी जगह मिली है। इसके साथ ही सुदीप रंजन सेन को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद सपा ने अपनी कार्यकारिणी भंग कर दी थी। इसके बाद अब इस नई टीम के साथ अखिलेश यादव 2024 लोकसभा की जंग में उतरेंगे।

Tags

Next Story