सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा की सोच पर उठाए सवाल, 'सरकारी तथ्य' देकर ऐसे साधा निशाना

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लगातार भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमलावर हैं। अखिलेश यादव जहां रोजाना ट्वीट (Tweet) पर अपराध की वारदातों को उठाकर योगी सरकार (Yogi Government) पर निशाना साधते हैं, वहीं अन्य प्रदेशों में होने वाली बड़ी घटनाओं को लेकर बीजेपी पर हमला करने में चूक नहीं करते। सपा प्रमुख ने अब 'सरकारी तथ्यों' को सामने रखकर बीजेपी की सोच पर सवाल उठाए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि सरकारी तथ्य भाजपा की आरक्षण विरोधी सोच और नीति का स्वयं भंडाफोड़ करती है। उन्होंने कहा कि अधिकतम आरक्षित पद रिक्त हैं। विभिन्न विभागों में पदोन्नति में आरक्षण के आंकड़ों का अपर्याप्त संकलन और ग्रुप ए से सी तक आरक्षित पदों में भी निर्धारित से कम नियुक्ति है। उन्होंने लिखा है कि उच्च पदों में नाममात्र का प्रतिनिधित्व है। उन्होंने कहा कि इन सरकारी तथ्यों से साबित हो रहा है कि भाजपा की आरक्षण विरोधी सोच और नीति का स्वयं भंडाफोड़ हो रहा है।
सपा का प्रतिनिधिमंडल आज जाएगा जहांगीरपुरी
समाजवादी पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज जहांगीरपुरी जाएगा। यह प्रतिनिधिमंडल जहांगीरपुरी हिंसा (Jahangirpuri Violence) के पीड़ितों से मिलेगा। अखिलेश यादव के निर्देश पर यह प्रतिनिधिमंडल एक जांच रिपोर्ट तैयार करेगी, जो कि सपा के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली और लखनऊ कार्यालय में भेजी जाएगी। इसके बाद सपा आगे की रणनीति तैयार करेगी। इस प्रतिनिधिमंडल में सपा सांसद शफीकुर्रहमान, पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, सांसद एसटी हसन, सांसद (राज्यसभा) विशम्भर प्रसाद निषाद और पूर्व सांसद जावेद अली शामिल हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS