समाजवादी पार्टी का बड़ा ऐलान, यूपी में लगेगी भगवान परशुराम की सबसे ऊंची मूर्ति, देश के इस बड़े मूर्तिकार से चल रही बातचीत

समाजवादी पार्टी का बड़ा ऐलान, यूपी में लगेगी भगवान परशुराम की सबसे ऊंची मूर्ति, देश के इस बड़े मूर्तिकार से चल रही बातचीत
X
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी भगवान परशुराम की सबसे बड़ी और ऊंची मूर्ति लगाने जा रही हैं।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी भगवान परशुराम की सबसे बड़ी और ऊंची मूर्ति लगाने जा रही हैं। जिसकी ऊंचाई 108 फीट बताई गई है और यह मूर्ति राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के द्वारा लगाई जाएगी। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के वोट बैंक को लेकर निगाहें बनाए हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने दावा किया है कि वह प्रदेश में लगातार ब्राह्मण समाज के लिए काम करते रहे हैं और इस क्रम में पार्टी ने फैसला किया है कि अब वह प्रदेश में भगवान परशुराम की सबसे ऊंची 108 फीट की प्रतिमा लगाने जा रहे हैं।

इसको लेकर अखिलेश यादव की पार्टी ने काम शुरू कर दिया है। मूर्ति बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के कई नेता जयपुर पहुंचे हैं। जहां वह परशुराम चेतना पीठ ट्रस्ट के तहत प्रतिमा का निर्माण करवाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि देश के सबसे बड़े मूर्तिकार राजकुमार से बातचीत की जा रही है। अगर हमसे बात बन जाती है। तो वही भगवान परशुराम की मूर्ति बनाएंगे।

इससे पहले राजकुमार ने अर्जुन प्रजापति और अटल बिहारी बाजपाई की मूर्ति पर आई थी। मूर्ति के लिए समाजवादी पार्टी लोगों से चंदा इकट्ठा कर रही है। समाजवादी पार्टी के इस कदम को यूपी की ब्राह्मण सियासत में मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन हो गया है और अब जल्द ही राम मंदिर का निर्माण कर दिया जाएगा। उसके बाद भगवान राम के दर्शन लोग कर सकेंगे। यह भारतीय जनता पार्टी के लिए सबसे बड़ा वोट बैंक है कि वो सबसे विवादित विवाद को निपटा कर लोगों के वोट बैंक को भी अपना बना लिया है। ऐसे में समाजवादी पार्टी भी अपने वोट बैंक के लिए जुट गई है।

Tags

Next Story