हाथरस गैंगरेप कांड में प्रदेश उपाध्यक्ष का शर्मनाक बयान, कहा रेड लाइट एरिया खोलने से नहीं होगी रेप की घटनाएं

हाथरस गैंगरेप कांड में प्रदेश उपाध्यक्ष का शर्मनाक बयान, कहा रेड लाइट एरिया खोलने से नहीं होगी रेप की घटनाएं
X
देशभर में हाथरस गैंगरेप कांड को लेकर आक्रोश प्रदर्शन देखने को मिल रहा है तो किसी विपक्ष की मांग है कि योगी सरकार इस्तीफा दें। इस बीच सुहेल भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष का कहना है कि योगी सरकार सभी जिलों में रेड लाइट खोलने की अनुमति जारी कर दें।

देशभर में हाथरस गैंगरेप कांड को लेकर आक्रोश प्रदर्शन देखने को मिल रहा है तो किसी विपक्ष की मांग है कि योगी सरकार इस्तीफा दें। इस बीच सुहेल भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष का कहना है कि योगी सरकार सभी जिलों में रेड लाइट खोलने की अनुमति जारी कर दें।

सुहेल भारतीय समाज पार्टी पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की पार्टी है। सुहेल भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने बुधवार को कहा कि राज्य में हो रही रेप की घटनाओं को रोकने के लिए एकमात्र उपाय है रेड लाइट एरिया।

पहले की तरह होनी चाहिए लाइसेंस जारी

यूपी सरकार को प्रदेश के सभी जिलों में रेड लाइट एरिया खोलने की अनुमति दे देनी चाहिए। इससे बढ़ती रेप की घटनाओं में कंट्रोल हो सकेगा। जिले में रेड लाइट एरिया खुलने से लड़के कही और नहीं जाएंगे, न ही किसी के साथ जबरदस्ती करेंगे।

इससे लोगों का रोजगार भी चलता रहेगा। शशि प्रताप ने दावा भी किया कि रेड लाइट खुलने से 90 प्रतिशत से ज्यादा घटनाएं रुक जाएंगी। हालांकि उन्होंने साफ किया कि ये उनका व्यक्तिगत विचार है। इस पर सरकार विचार कर पहले की तरह लाइसेंस जारी करना चाहिए।

कड़े कानून के बाद भी नहीं रुक रही रेप की घटनाएं

यह सोचने का विषय है कि कड़े कानून और आरोपियों को मिली कड़ी सजा होने के बावजूद रेप की घटनाएं होती आ रही है। शशि प्रताप ने आगे अपनी विचार को जारी करते हुए कहा कि पहले चौदह पंद्रह साल में शादी हो जाती थी।

अब लोगों की शादी देर से होती है। इस कारण भी रेप या गैंगरेप की घटनाएं बढ़ी है। कई मामले तो सामने ही नहीं आए। दबंगों के डर से बहुत लोग अपने साथ हुई घटनाओं का जिक्र भी नहीं कर पाते हैं।

14 सितंबर की घटना, 15 दिन में मौत

गौरतलब है कि हाथरस जिले के थाना चंदपा इलाके की एक गांव की रहने वाली दलित युवती चार दरिंदों से गैंगरेप का शिकार हो गई। दरिंदों ने गैंगरेप के बाद युवती के गर्दन की हड्डी तोड़ दी और जीभ काट दिया। यह घटना 14 सितंबर को हुई और दिल्ली में इलाज के दौरान 29 सितंबर को उसकी मौत हो गई।

इसके के बाद हाथरस पुलिस ने देर रात आनन-फानन में युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। जिसके बाद से परिजनों के साथ पूरे गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इस मामले में चारों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags

Next Story