प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव भगवान राम की शरण में, ट्विटर यूजर्स बोले- विभीषण के जाने से बिना वैभव का हो जाएगा रावण

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से नाराज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel Samajwadi Party) के प्रमुख शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) भगवान की शरण में हैं। उन्होंने आज ट्वीट करके रामायण की चौपाइयां लिखी हैं। इसमें उन्होंने भगवान राम (Lord Ram) को परिवार, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की सर्वोत्तम पाठशाला बताया है। खास बात है कि ज्यादातर ट्विटर यूजर्स (Twitter Users) ने भी रामायण की चौपाइयों (Ramayana Chaupai) से ही शिवपाल यादव को रिप्लाई किया है और सलाह दे रहे हैं कि उन्हें अब जल्द बीजेपी (UP BJP) जॉइन कर लेनी चाहिए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवपाल सिंह यादव ने आज सुबह ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'प्रातकाल उठि कै रघुनाथा। मातु पिता गुरु नावहिं माथा॥ आयसु मागि करहिं पुर काजा। देखि चरित हरषइ मन राजा॥ भगवान राम का चरित्र 'परिवार, संस्कार और राष्ट्र' निर्माण की सर्वोत्तम पाठशाला है। चैत्र नवरात्रि आस्था के साथ ही प्रभु राम के आदर्श से जुड़ने व उसे गुनने का भी क्षण है।' शिवपाल के ट्वीट से सोशल मीडिया यूजर्स मान रहे हैं कि वे जल्द बीजेपी जॉइन करने वाले हैं। ऐसे में ज्यादातर यूजर्स भी शिवपाल यादव की तर्ज पर रामायण की चौपाइयां लिखकर उन्हें समर्थन दे रहे हैं।
प्रातकाल उठि कै रघुनाथा। मातु पिता गुरु नावहिं माथा॥ आयसु मागि करहिं पुर काजा। देखि चरित हरषइ मन राजा॥
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) April 4, 2022
भगवान राम का चरित्र 'परिवार, संस्कार और राष्ट्र' निर्माण की सर्वोत्तम पाठशाला है। चैत्र नवरात्रि आस्था के साथ ही प्रभु राम के आदर्श से जुड़ने व उसे गुनने का भी क्षण है। pic.twitter.com/yDmjA7Cgns
प्रमोद तिवारी नामक ट्विटर यूजर ने लिखा, रावन जबहिं बिभीषन त्यागा। भयउ बिभव बिनु तबहिं अभागा॥ चलेउ हरषि रघुनायक पाहीं। करत मनोरथ बहु मन माहीं ll भावार्थ : रावण ने जिस क्षण विभीषण को त्यागा, उसी क्षण वह अभागा वैभव (ऐश्वर्य) से हीन हो गया। विभीषण जी हर्षित होकर मन में अनेकों मनोरथ करते हुए श्री रघुनाथजी के पास चले ll'
ट्विटर यूजर अशोक बाजपेयी ने लिखा, 'जेहि पर कृपा करिहिं जनु जानी। कवि उर रहमान जिर नचावहिं बानी।। सीय राम मय सब जगु जानी, करहुँ प्रनाम जोरि जुग पानी।' इसी प्रकार अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, 'अस कहि चला बिभीषनु जबहीं। आयू हीन भए सब तबहीं॥'
बता दें कि सपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने यूपी चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी की बैठक बुलाई थी। इसमें प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव को नहीं बुलाया गया था। शिवपाल यादव ने कहा था कि उन्होंने सपा की टिकट से चुनाव लड़ा था। इस बैठक में शामिल होने के लिए दो दिन तक लखनऊ में रूके रहे और सभी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए थे। उन्होंने अखिलेश यादव पर नाराजगी जताई थी। हालांकि अखिलेश यादव ने इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा था कि विधायक दल की बैठक में शिवपाल यादव को भी बुलाएंगे। हालांकि शिवपाल यादव इस बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS