शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर ने कोरोना से अस्पताल में तोड़ा दम, पिछले कुछ समय से थी भर्ती

शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर ने कोरोना से अस्पताल में तोड़ा दम, पिछले कुछ समय से थी भर्ती
X
उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली शूटर दादी चंद्रो तोमर ने रिटायरमेंट की उम्र पर शुरू की थी शूटिंग। राज्यों से लेकर नेशनल लेवल के कई खिताबों की लगा दी थी झड़ी

सेवानिवृत्त की उम्र में निशानेबाजी में अच्छे से अच्छे खिलाड़ियों के छक्के छुड़ाने वाली शूटर दादी (Chandro Tomar) चंद्रो तोमर का शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। चंद्रो तोमर का अस्पताल में इलाज चल रहा था। मेरठ के आनंद अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।

दरअसल, मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित जोहड़ी गांव निवासी 89 वर्षीय चंद्रो तोमर ने (Shooting) शूटिंग के क्षेत्र में इतना नाम कमाया कि उनका नाम शूटर दादी पड़ गया। लोग उन्हें शूटर दादी के नाम से पुकारने लगे। वह राज्य से लेकर नेशनल लेवल पर दर्जनों शूटिंग प्रतियोगिताओं में शामिल हुई और गोल्ड मेडल अपने नाम किये। (Shooter Dadi) शूटर दादी इंडियास गोट टेलेंट से लेकर कपित शर्मा के शो में भी जा चुकी थी। इतना ही उन्हीं के जीवन काल और शूटिंग रेंज में धमाल मचाने पर बॉलीवुड मूवी सांड की आंख बनी थी। यह मूवी हिट भी हुई।

शूटर दादी चंद्रो देवी ने 60 साल की उम्र पर शूटिंग शुरू की थी। उन्होंने मेरठ में पुलिस अधिकारी को शूटिंग रेंज में शिकस्त देकर मेडल अपने नाम किया था। यही से उनका सिक्का चल गया। जिसके बाद चंद्रो देवी ने कई राज्य और नेशनल लेवल की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। उन्होंने इसमें जीत भी हासिल की। उनके पास तमाम मेडल हैं। इतना ही नहीं शूटर दादी चंद्रो देवी सोशल मीडिया यानि अपने ट्वीटर पर भी सबसे ज्यादा एक्टिव रहती थी। उनके लाखों फॉलवर्स थे।


Tags

Next Story