नोएडा के 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी की मुश्किलें बरकरार, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, पढ़िये वजह

नोएडा (Noida) के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) में पांच अगस्त को महिला से बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। कोर्ट (Noida Court) ने श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट (Gangster Act) का केस दर्ज होने के चलते उसकी जमानत याचिका खारिज (Bail Plea Rejected) कर दी है। इसके अलावा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी से जुड़े तीन नए और छह पुराने मामलों की जानकारी दी। साथ ही केस डायरी भी कोर्ट के सुपुर्द कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोएडा के श्रीकांत त्यागी पर संगीन धाराओं में दर्ज केस वापस करने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। यहां तक कि त्यागी समाज ने तो नोएडा में महापंचायत का भी आयोजन किया गया और चेतावनी दी कि अगर श्रीकांत त्यागी को जल्द जमानत पर रिहा नहीं किया गया तो त्यागी समाज बीजेपी का बहिष्कार करेगा। साथ ही चेतावनी दी थी कि त्यागी समाज अन्य समाज के लोगों को भी बीजेपी के खिलाफ एकजुट करेगा। इस चेतावनी के बावजूद श्रीकांत त्यागी पर शिकंजा कम होने की बजाय कसता जा रहा है। इसके पीछे की वजह यह है कि श्रीकांत त्यागी के खिलाफ पुराने और नए मामले हैं।
पुलिस ने आज कोर्ट के समक्ष श्रीकांत त्यागी से जुड़े तीन नए और छह पुराने मामलों की केस डायरी सुपुर्द की। साथ ही बताया कि श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट का केस लगा है। कोर्ट ने इस वजह से श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज कर दी। बता दें कि इससे पहले श्रीकांत त्यागी को आईपीसी की धाराओं 354, 420 और गाली-गलौज के मामले में जमानत मिल गई थी, लेकिन बाकी मामलों के चलते त्यागी की जेल से रिहाई नहीं हो पाई। इससे पूर्व श्रीकांत त्यागी की जमानत के लिए 11 और 16 अगस्त को दो बार अर्जी लगाई गई, लेकिन दोनों बार जमानत अर्जी खारिज हो गई थी।
सपा का प्रतिनिधिमंडल त्यागी परिवार से मिलने पहुंचा
समा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नोएडा पहुंचकर श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी और इंगिला त्यागी से मुलाकात करने पहुंचे हैं। सपा ने दूसरे पक्ष से भी बात करने का प्रयास किया, लेकिन सोसायटी की महिलाओं ने मिलने से इनकार कर दिया। सपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि यह प्रतिनिधिमंडल अनु त्यागी और इंगिला त्यागी को पांच अगस्त से नौ अगस्त तक पुलिस हिरासत में रखकर उनके उत्पीड़न और शोषण की जानकारी ले और इसके बाद रिपोर्ट तैयार करके प्रदेश कार्यालय में भेजी जाए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS