सीतापुर में दरिंदगी की हदें पार, बाप-बेटे ने महिला को गैंगरेप के बाद जिंदा जलाया

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर (Sitapur ) में बाप-बेटे ने एक महिला से गैंगरेप करने के बाद उसे जिंदा जला दिया। लोगों ने जब महिला को झुलसी हालत में देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता मानसिक रूप से बीमार है। वह गांव से बाहर सड़क पर घूम रही थी। आरोप है कि मूल रूप से श्रीनगर का रहने वाला रामकिशोर उसे अपने ठेले पर बैठाकर घर ले गया। यहां पर उसने और उसके बेटे ने महिला के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद महिला को मारने के इरादे से उस पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर दोनों वहां से फरार हो गए।
A woman was gang-raped and set ablaze by two men in Sitapur. The woman was admitted to hospital. Accused have been arrested: SSP Sitapur RP Singh pic.twitter.com/5W8i5kuJDj
— ANI UP (@ANINewsUP) February 26, 2021
शुक्रवार की सुबह लोगों ने जोगी बाबा के स्थान पर महिला को झुलसी हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर सीतापुर के एसएसपी आरपी सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। जिला अस्पताल में उपचाराधीन पीड़िता 30 फीसद तक झुलसी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS