UP By-election 2022: सपा-आरएलडी मिलकर लड़ेंगे उपचुनाव, अखिलेश-जयंत जल्द करेंगे प्रत्याशियों की घोषणा

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव ( UP By Election) नजदीक आते ही राजनीतिक गठजोड़ बनने लगे हैं। प्रदेश के तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) ने मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। साथ ही, तय हो चुका है कि किस सीट से किसका उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। रामपुर (Rampur) और मैनपुरी (Mainpuri) में सपा प्रत्याशी और खतौली (Khatauli) से रालोद (RLD) का प्रत्याशी मैदान में उतरेगा। हालांकि प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करना बाकी है।
समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सपा और आरएलडी का साथ मिलकर चुनाव लड़ने की पुष्टि की गई है। सपा के ट्विटर हैंडल से लिखा गया, 'उत्तरप्रदेश में होने वाले आगामी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे और खतौली विधानसभा सीट पर आरएलडी का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा।' बता दें कि सपा और रालोद ने पिछला यूपी विधानसभा चुनाव भी एकसाथ लड़ा था।
उत्तरप्रदेश में होने वाले आगामी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 9, 2022
मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे और खतौली विधानसभा सीट पर आरएलडी का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा।
यह है तीनों सीटों का लेखा-जोखा
रामपुर विधानसभा सीट, मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट और मैनपुरी की लोकसभा सीट में उपचुनाव होना है। इन सीटों पर 5 दिसंबर के दिन वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को नतीजे सामने आएंगे। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली है। रामपुर विधानसभा सीट सपा नेता आजम खान और खतौली विधानसभा सीट बीजेपी विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द होने से खाली हुई है। मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर विधानसभा सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है।
रिपोर्ट्स की मानें तो मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा डिंपल यादव , तेजप्रताप यादव, धर्मेंद्र यादव या शिवपाल यादव को मैदान में उतार सकती है। वहीं रामपुर विधानसभा सीट से आजम खान के परिवार के किसी सदस्य को टिकट दिया जा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS