सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- उत्तर प्रदेश की जनता ने हमें नैतिक जीत दिलाई, बीजेपी पर गुंडई करने का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) जहां सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह (Oath Ceremony) की तैयारी में जुटी है, तो वहीं अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) विधानसभा चुनाव में सपा (Samajwadi Party) की नैतिक जीत बताया है। यही नहीं, उन्होंने एमएलसी चुनाव (UP MLC Election 2022) में भी बीजेपी पर गुंडई करने का आरोप लगाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की जयंती पर लखनऊ के लोहिया पार्क में आयोजित कार्यक्रम में माल्यार्पण किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है। विधान परिषद चुनाव में भी पहले चुनाव की तरह भाजपा गुंडई पर उतर गई है। एटा में सपा प्रत्याशी से मारपीट तक की गई। पुलिस के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी भी चुप्पी साधे रहे।
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में भी जनता ने सपा को अपार समर्थन दिया है। उन्होंने सपा को इस चुनाव में नैतिक जीत बताते हुए करोड़ों लोगों का आभार भी जताया। अखिलेश यादव ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में हुए इजाफे पर भी बीजेपी पर तंज कसा।
विधानसभा में उप्र के करोड़ों लोगों ने हमें नैतिक जीत दिलाकर 'जन-आंदोलन का जनादेश' दिया है। इसका मान रखने के लिए मैं करहल का प्रतिनिधित्व करूँगा व आज़मगढ़ की तरक़्क़ी के लिए भी हमेशा वचनबद्ध रहूँगा।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 23, 2022
महंगाई, बेरोज़गारी और सामाजिक अन्याय के ख़िलाफ़ संघर्ष के लिए ये त्याग ज़रूरी है। pic.twitter.com/22HJpZnBEv
उन्होंने कहा कि अगर सरकार कहती है कि पेट्रोल-डीजल के दाम पर नियंत्रण नहीं है तो चुनाव के समय ही दाम क्यों नहीं बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि वो पहले से जानते थे कि बीजेपी जीत जाएगी तो जनता को फिर से दोबारा ज्यादा महंगाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा से जनहित मुद्दों को उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी।
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को होगा। यह समारोह लखनऊ में साढ़े चर बजे से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS