सपा प्रमुख अखिलेश बोले- बीजेपी गुंडागर्दी से चुनाव जीती, पीएम मोदी पर भी ऐसे साधा निशाना

उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनाव हिंसा पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। सपा अध्यक्ष का आरोप है कि बीजेपी ने यह चुनाव जीतने के लिए अपने गुंडों को खुली छूट दे दी। उन्होंने इस चुनाव को लोकतंत्र की हत्या करार दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लखीमपुर में जो कुछ भी बहनों के साथ हुआ, वो शर्मनाक है। मैंने उनसे मुलाकात की है। जो कुछ हुआ, उसकी रिकॉर्डिंग उपलब्ध है। मैंने उन बहनों को अपने समर्थन का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी लगातार गुंडागर्दी में शामिल रही है। हमारी बहनों को अपमानित किया गया। किसी ने इसके बारे में नहीं सोचा था। यह सब केवल ब्लॉक प्रधान चुनाव जीतने के लिए किया गया। सपा प्रमुख ने चुनावी जीत पर बीजेपी के जश्न को लोकतंत्र के लिए उपहास करार दिया।
What happened in Lakhimpur with women was shameful. I met with those women and assured them of our support: Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav pic.twitter.com/DGIJPz5EL9
— ANI UP (@ANINewsUP) July 11, 2021
उन्होंने कहा कि इटावा के एसपी खुद कह रहे हैं कि भाजपा के जिलाध्यक्ष, विधायक और कार्यकर्ता इस तरह का पथराव और इस तरह की कानून व्यवस्था खराब कर रहे हैं। अखिलेश ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पुलिस और प्रशासन की मदद से क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को चुनाव जीता है। भाजपा ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रधान के चुनाव में जितनी गुंडागर्दी हुई है, उतनी किसी चुनाव में नहीं हुई है।
प्रधानमंत्री पर भी साधा निशाना
सपा प्रमुख ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की इस हरकत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बधाई दे रहे हैं। यह शर्मनाक है क्योंकि इस चुनाव में गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ है। उन्होंने कहा कि सपा अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है। जनता आने वाले समय में सपा को ही विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि सपा अन्याय के खिलाफ खड़ी रहेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS