सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- भाजपा जितना प्रचार कर रही, लोग उतना खिलाफ... योगी सरकार पर लगाया यह आरोप

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- भाजपा जितना प्रचार कर रही, लोग उतना खिलाफ... योगी सरकार पर लगाया यह आरोप
X
सपा प्रमुख अखिलेश यादव मैदान के साथ ही सोशल मीडिया पर भी लगातार सक्रिय रहकर बीजेपी और योगी सरकार पर रोजाना निशाना साध रहे हैं। बसपा प्रमुख मायावती का ट्वीट जहां कुछ दिनों के अंतराल पर आता है, वहीं अखिलेश यादव रोजाना तस्वीरों को शेयर कर यूपी की बदहाली की तस्वीरें दिखाकर योगी सरकार को घेर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) जीतकर बीजेपी (BJP) को सत्ता से बाहर करने का दावा कर रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) पर बड़ा आरोप लगाया है। अखिलेश का कहना है कि प्रचार के बलबूते भाजपा जनता को गुमराह नहीं कर सकेगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज ट्वीट में लिखा, 'भाजपा की झूठ, पाखंड, फ़रेब, बहकावे-भटकावे, नफ़रत, हिंसा, नकारात्मकता और धोखाधड़ी से भरी राजनीति को जनता अब सड़क पर लेकर आ रही है। भाजपा की सबसे बड़ी समस्या ये है कि वो जितना ज़्यादा प्रचार कर रही है लोग उतने ही ज़्यादा उसके ख़िलाफ़ होते जा रहे हैं।'

बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव मैदान के साथ ही सोशल मीडिया पर भी लगातार सक्रिय रहकर बीजेपी और योगी सरकार पर रोजाना निशाना साध रहे हैं। बसपा प्रमुख मायावती का ट्वीट जहां अंतराल पर आता है, वहीं अखिलेश यादव रोजाना तस्वीरों को शेयर कर यूपी की बदहाली की तस्वीरें दिखाकर योगी सरकार को घेर रहे हैं। अखिलेश कर चुके हैं कि यूपी की बीजेपी सरकार को हराने के लिए जो भी दल उनके साथ आएंगे, उनका उचित मान सम्मान किया जाएगा। सपा प्रमुख को पूरी उम्मीद है कि इस बार विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन भारी बहुमत से जीत दर्ज कर यूपी की सत्ता पर काबिज होगी।

Tags

Next Story