सपा नेता ने खाया जहर, मुलायम सिंह यादव के पौत्र पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

समाजवादी पार्टी के नेता हरवीर सिंह प्रजापति ने जहर खा लिया है। हालांकि वह अभी खतरे से बाहर है। हरवीर सिंह प्रजापति ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर खुदकुशी करने की बात के बारे में जानकारी दी है। इस आत्महत्या का आरोप पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव पर लगाया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव मुलायम सिंह यादव के पौत्र है। इस आरोप में पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव समेत कुछ स्थानीय नेता भी शामिल है। हरवीर प्रजापति ने इन लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
हरवीर सिंह प्रजापति का लिखा पोस्ट
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि मैं हरवीर सिंह प्रजापति आज पूरे होशो हवास में आत्महत्या करने जा रहा हूं। मेरी आत्महत्या के जिम्मेदार मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव हैं। साथ ही उनके सहयोगी जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रजापति और समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ नप्र चौधरी राजेश खटीक हमारी मौत के पूर्ण रूप से जिम्मेदार है।
जब तक आप यह सूचना पड़ रहे होंगे तब तक हमारी जीवन लीला समाप्त हो चुकी होगी, क्योकी हमने अभी जहर खाया है। फेसबुक पर पोस्ट डालने के बाद हरवीर प्रजापति ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया। इस सूचना के बाद पार्टी जिलाध्यक्ष ने सपा नेता को बाहर कर दिया है।
उन्होंने आगे लिखा कि पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव लोगों को केवल उकसाते हैं। मुझे उन लोगों से मानसिक पीड़ा है, जो पार्टी के खिलाफ साजिश करते हैं। हर दिन मेरे खिलाफ पुलिस में एक नई शिकायत दर्ज की जाती है। पार्टी से निकाला जाना कोई समस्या नहीं है। जांच के बाद पार्टी वापस रख लेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS