सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी बीजेपी के 'चंदा अभियान' में निकलीं आगे, मिला दूसरा स्थान, देखिये लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पार्टी के स्थापना दिवस पर माइक्रो डोनेशन अभियान (Micro Donation Campaign) शुरुआत किया। पार्टी की ओर नमो एप (Namo App) बनाकर चेन अभियान चलाया गया। बीजेपी ने अब चंदा इकट्ठा कराने वालों के 30 नेताओं के नाम सार्वजनिक किए गए हैं। इसमें सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) की बेटी संघमित्रा मौर्य (Sanghamitra Maurya) दूसरे नंबर पर है। वे बदायूं से बीजेपी सांसद (Badaun BJP MP) हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी जॉइन कर लिया था। स्वामी प्रसाद मौर्य ने यूपी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए थे कि जनहित कार्यों के लिए जो भी आवाज उठाते हैं, उसे पार्टी नजरअंदाज कर देती है। चुनाव के वक्त बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने भी अपने पिता स्वामी प्रसाद के चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लिया था। इससे कयास लग रहे थे कि वे भी जल्द बीजेपी को छोड़ देंगी।
अब खबर सामने आ रही है कि संघमित्रा मौर्य बीजेपी के लिए चंदा एकत्रित कराने में दूसरे नंबर पर है। वहीं बीजेपी ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें एमएलसी आशीष यादव पहले स्थान पर हैं। आशीष यादव ने 5565 लोगों को जोड़कर चंदा कराया, वहीं संघमित्रा मौर्य ने 4889 लोगों से बीजेपी के लिए चंदा कराया है। बीजेपी की ओर से जारी सूची में एमएलसी पवन सिंह चौहान तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 4188 लोगों से चंदा कराया है।
आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह चौथे, प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक पांचवें, सांसद अनिल अग्रवाल छठे, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक सातवें, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता आठवें, विधायक अनिल सिंह नौंवे स्थान पर हैं, जबकि दसवां स्थान केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को मिला है। बीजेपी ने सभी चंदा अभियान में शामिल होने वाले सभी नेताओं को बधाई दी है। नीचे देखिये पूरी लिस्ट...
माइक्रो डोनेशन अभियान में प्रदेश में सबसे ज्यादा डोनेशन करने वाले भाजपा उत्तर प्रदेश के टॉप 30 पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई ! pic.twitter.com/OgdEIbSDQt
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) April 26, 2022
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS