सपा सांसद सांसद बर्क का विवादित, बोले- लक्ष्मी-गणेश की फोटो लगने से सिर्फ हिंदू धर्म का रह जाएगा ये नोट

सपा सांसद सांसद बर्क का विवादित, बोले- लक्ष्मी-गणेश की फोटो लगने से सिर्फ हिंदू धर्म का रह जाएगा ये नोट
X
संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क एक बार फिर विवादित बयान देकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने सीधे अदालत के फैसले पर ही सवाल उठा दिया है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संभल (Sambhal) से समाजवादी पार्टी (samajwadi party) के सांसद (MP) डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiq Ur Rahman Barq) ने एक बार विवादित बयान (Controversial Statement) दिया है। आजम खान (Azam Khan) को सजा मिलने के मामले में बर्क ने कहा कि सबकुछ सरकार के इशारे पर हो रहा है। सरकार की यही पॉलिसी है और इस पॉलिसी के अनुसार ही सब काम हो रहा है। इसी क्रम में बर्क ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejariwal) की नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो छापने की मांग पर कहा कि केजरीवाल सिर्फ देश को बांटना चाहते हैं। नोटों पर अगर लक्ष्मी-गणेश की फोटो लग जाएंगी, तो वह नोट सिर्फ हिंदू धर्म का रह जाएगा। केजरीवाल भी BJP के नक्शे कदम पर चलकर देश को बांटना चाहते हैं।

आजम खां की सजा में सरकार का हाथ

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की सजा का ठीकरा बर्क ने सरकार के सर पर फोड़ा है। अदालत के फैसले पर सवाल उठाते हुए बर्क ने कहा कि जो कुछ भी आजम खान के साथ हो रहा है, वह सब सरकार के इशारे पर हो रहा है। वहीं से डील होती है, वहीं से आदेश होता है। सांसद बर्क का सीधा इशारा योगी सरकार पर था। बर्क ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आजम खान को बर्बाद करने के लिए जैसा करना चाह रही थी, सब वैसा ही हो रहा है।

लक्ष्मी-गणेश की फोटो से सिर्फ हिन्दू धर्म का रह जाएगा नोट

शफीकुर्रहमान बर्क ने अरविन्द केजरीवाल की नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो लगाने की मांग का विरोध किया। बर्क ने कहा कि नोट या सिक्का किसी धर्म का नहीं बल्कि मुल्क का होता है। जब कांग्रेस का दौर था तब भी नोट पर गांधी जी की तस्वीर थी। अब भाजपा का दौर है। तब भी नोट पर गांधी जी की ही तस्वीर है। केजरीवाल चुनावी फायदे के लिए देश को बांटना चाहते हैं। नोट पर लक्ष्मी गणेश की फोटो लग जाएगी तो नोट सिर्फ हिंदू धर्म का ही रह जाएगा। देश के मुसलमानों में संदेश जाएगा कि लक्ष्मी-गणेश की फोटो लगा नोट सिर्फ हिन्दुओं का है।

बयानों से अक्सर विवादों में रहते हैं डॉ. बर्क

संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क अक्सर आपने बयाओं से विवादों में रहते हैं। ये उनका पहला विवादित बयान नहीं है, इससे पहले भी वह कई विवादित बयान दे चुके हैं। हालांकि, अब तक उनके ज्यादातर बयान राजनीति से ही जुड़े होते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सीधा अदालत के फैसले पर ही सवाल उठा दिया है।

Tags

Next Story