UP Mission 2022 : सपा संरक्षक मुलायम सिंह भी मैदान में उतरे, बेटे अखिलेश यादव के लिए की जनता से की यह अपील

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने आज जनक्रांति यात्रा (Jan kranti Yatra) के समापन समारोह में पहुंचकर सबको चौंका दिया। सपा संरक्षक ने जहां एक ओर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया, वहीं जनता से भी बड़ा आह्वान कर डाला। उन्होंने कहा कि सपा ही सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ सकती है, इसलिए सरकार बनाने के लिए परिश्रम करें। ऐसा होने पर ही इस यात्रा का मकसद पूरा होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी इस दौरान योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह यात्रा जिन इलाकों से होकर निकली हैं वहां पर भाजपा का सफाया हो जाएगा। इसलिए समाजवादियों ने कहा है कि इस बार 400 पार। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई लेकिन सिलेंडर की कीमत कितनी हुई? दोगुनी हुई की नहीं हुई?
यह यात्रा जिन इलाकों से होकर निकली हैं वहां पर भाजपा का सफाया हो जाएगा। इसलिए समाजवादियों ने कहा है कि इस बार 400 पार। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई लेकिन सिलेंडर की कीमत कितनी हुई? दोगुनी हुई की नहीं हुई: जनवादी जनक्रांति यात्रा के संपन्न होने पर सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव, लखनऊ pic.twitter.com/D3oaA9i3Hh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 2, 2021
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में अलग-अलग यात्राएं चल रही है। मांदल यात्रा का समापन सैफई में हो चुका है और आज जन क्रांति पार्टी की यात्रा का समापन हो रहा है। उन्होंने इस यात्रा के लिए जनक्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान और कार्यकर्ताओं की सराहना की। कहा कि यूपी में जनता बीजेपी की सरकार को हटाने का मन बना चुकी है। सपा की सरकार आने पर प्रत्येक वर्ग के हित के लिए काम होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS