सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज में एमएलसी इलेक्शन पर किया मंथन, बोले- बीजेपी से निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज कन्नौज (Kannauj) पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक (SP Workers Meeting) ली। विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में मिली हार के साथ आने वाले यूपी विधान परिषद चुनाव (UP MLC Election 2022) की तैयारियों पर मंथन किया। इस दौरान सपा प्रमुख ने बीजेपी (UP BJP) पर भी कड़े प्रहार किए और कहा कि बीजेपी लोकतंत्र (Democracy) की सीरियल किलर (Serial Killer) है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में वोट को कैसे लूटा जाता है, उसमें भाजपा एक्सपर्ट पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि कन्नौज में कई साथी पर्चा नहीं भर पाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि एटा में भी पुलिस कप्तान और डीएम ने मिलकर पर्चा नहीं भरने दिया। ऐसा ही कुछ फर्रुखाबाद के साथियों के साथ भी यही हुआ।
उन्होंने कहा कि भाजपा से निष्पक्ष चुनाव कराने की उम्मीद करना स्वयं को धोखे में रखना होगा। उन्होंने महंगाई और अपराधिक वारदातों को लेकर भी बीजेपी को घेरा। कहा कि जब से बीजेपी सरकार बनी है तब से बैंकों का लगातार ब्याज कम हो रहा है। कानपुर में लॉकर से गहनों की लूट हो रही है।
उन्होंने कहा कि मैंने विधानसभा चुनाव के दौरान कहा था कि बीजेपी सरकार बनने पर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ जाएंगे और चुनाव बाद ऐसा ही हुआ है। महंगाई की मार के साथ साथ बेरोजगारी की भी मार पड़ रही है। लोग आत्महत्या कर रहे हैं।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शासन में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं। आप सच्ची खबर चलाएंगे तो ये आपको भी जेल में डाल देंगे। उन्होंने कहा कि बलिया में यूपी बोर्ड पेपर लीक का खुलासा करने वाले पत्रकार को भी गिरफ्तार कर लिया। बच्चे और मां रो रही है। उनको नहीं पता था कि बेटा घर नहीं लौटेगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें हर चुनाव पूरी मेहनत और ईमानदारी से लड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए जीजान से मेहनत करने का आह्वान किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS