यूपी में बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

यूपी में बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
X
उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर समाजवादी पार्टी के समर्थक सड़कों पर उतर आए। समर्थकों ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के समर्थक सड़कों पर उतर आए। इस दौरान लखनऊ में स्थित विधानसभा के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सपा के समर्थकों ने बीजेपी के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए।

समर्थकों के हाथों में लिए बैनर, पोस्टर के जरिए मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी-नहीं चलेगी, योगी-मोदी सरकार इस्तीफा दो के नारे लगाए। इस प्रदर्शन के चलते काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने पहले सभी समर्थकों को समझाया और प्रदर्शन खत्म करने को कहा। बावजूद समर्थक अपनी जिद पर अड़े रहे। यह देख पुलिस ने लोगों पर लाठी चार्ज करना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ समर्थक घायल भी हो गए।

सपा के अलावा राजद का भी प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सपा के समर्थक काफी खफा चल रहे हैं। इसके चलते सीएम योगी और मोदी के खिलाफ विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। इससे अशोक मार्ग जाम होने लगा।

पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को खत्म किया। इसके बाद पुलिस ने सभी को थाना कैंट भेज दिया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ लखनऊ के अलावा बिहार में भी प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

राजद नेता तेजस्वी यादव साइकिल सवारी के जरिए अपने समर्थकों के साथ रैली निकालकर प्रदर्शन किया।

Tags

Next Story