श्रीकृष्ण विराजमान आज मथुरा कोर्ट में दायर करेगी अपना मुकदमा, कृष्ण जन्मस्थान भूमि विवाद का है मामला

श्रीकृष्ण विराजमान आज मथुरा कोर्ट में दायर करेगी अपना मुकदमा, कृष्ण जन्मस्थान भूमि विवाद का है मामला
X
श्रीकृष्ण विराजमान आज जिला जज की मथुरा अदालत में अपनी मुकदमा दाखिल करेगी। जहां उम्मीद जताई जा रही है कि इस याचिका पर आज दोपहर को सुनवाई हो सकती है।

श्रीकृष्ण विराजमान आज जिला जज की मथुरा अदालत में अपनी मुकदमा दायर करेंगी। जहां उम्मीद जताई जा रही है कि इस याचिका पर आज दोपहर को सुनवाई हो सकती है। श्रीकृष्ण विराजमान ने इसके पहले सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में अपनी याचिका दाखिल की थी।

जहां कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद एक बार फिर कृष्ण जन्मस्थान की भूमि और शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की मांग को लेकर श्रीकृष्ण विराजमान इस बार जिला जज की अदालत का दरवाजा खटखटाने जा रहा है।

शाही ईदगाह मस्जिद को बताया अवैध

श्रीकृष्ण विराजमान की वादी अधिवक्ता रंजन अग्निहोत्री ने बताया कि वे जिला जज मथुरा की अदालत में आज अपना मुकदमा दायर करने जा रही है। उनका कहना है कि जिस जगह पर शाही ईदगाह मस्जिद को बनाया गया है, वहां पर जेल था, जिसमें भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था।

ऐसे में उस जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर शाही ईदगाह मस्जिद का निर्माण कर दिया गया है। दरअसल, श्रीकृष्ण विराजमान ने कृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ भूमि के स्वामित्व की मांग और शाही ईदगाह मस्जिद को अवैध ठहराते हुए उसे हटाने की मांग की है।

पहले भी हुई थी याचिका दाखिल

इस मांग को लेकर 25 सितंबर को श्रीकृष्ण विराजमान और सात अन्य लोगों ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। इस याचिका को लेकर जज छाया शर्मा ने सुनवाई की तिथि 30 सितंबर को तय कर दी थी।

इसके बाद 30 सितंबर को दाखिल याचिका को खारिज कर दिया गया था।


Tags

Next Story