पीने के पानी का इंतजाम करने के लिए अब महिलाओं को नहीं जाना पड़ेगा दूर, घर तक पहुंचेगा जल

आज भी देश में कई ऐसे गांव और कस्बे हैं, जहां पर पीने लायक पानी नहीं है। ऐसे में घर की महिलाओं को ही दूर दराज घाट, कुओं और दूसरे गांव की नलों से पानी भरकर लाना पड़ता है। उनकी इसी समस्या को एक स्टार्टअप कंपनी ने आसान करते हुए घर घर पानी पहुंचाने का काम शुरू किया है। इसकी शुरुआत सोमवार को आवास और शहरी मामलों के मंत्री, हरदीप सिंह पुरी ने 'इंडिया वाटर पिच-पायलट-स्केल स्टार्टअप चैलेंज' का शुभारंभ करके की।
इस दौरान हैबिटेट सेंटर में 50 से ज्यादा स्टार्टअप ने शहरों की जल से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए अपने अभिनव समाधान पेश किये। इसबीच ही स्टार्टअप कंपनी ने जनजल डब्ल्यूओडब्ल्यू (वाटर ऑन व्हील्स) को प्रस्तुत किया। इसका उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में महिलाओं के सामने आने वाली पानी की समस्या को कम करना है। यह लास्ट माइल डिलीवरी समाधान महिलाओं की पानी के लिए प्रतिदिन कई किलोमीटर पैदल चलने की आवश्यकता को समाप्त का सकता है। इतना ही नहीं जनजल देश के सात राज्यों में अपने ब्रांडवाटर एटीएम की स्थापना कर चुकी है। इनका संचालन भी कंपनी द्वारा ही किया जाता है।
कंपनी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि हमारा नवोन्मेषी संगठनों के लिए पानी की समस्या को दूर करने के लिए सबसे उपयुक्त समाधान प्रदर्शित करने का एक अनूठा अवसर है। हमने इस मौके का लाभ उठाया और अपनी अनूठी जनजल डब्ल्यूओडब्ल्यू (वाटर ऑन व्हील्स) को प्रस्तुत किया। यह भारत भर में सुरक्षित जल तक पहुंच की समस्या को हल करने में मदद कर सकती है। हम भारत के लोगों के सामने आने वाली पानी की समस्याओं को कम करने के लिए और अपने टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म तथा सेवाओं को बेहतर करने के लिए लगातार नवाचार कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS