मथुरा में सौतेले पिता और चाचा ने विवाहिता बेटी से किया रेप, वारदात में मां और चाची भी शामिल

मथुरा में सौतेले पिता और चाचा ने विवाहिता बेटी से किया रेप, वारदात में मां और चाची भी शामिल
X
मथुरा जिले के मांटा थाना क्षेत्र के अधीन आने वाले एक गांव में विवाहिता से उसके सौतेले पिता और चाचा ने दो महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की मां और चाची पर भी केस दर्ज किया। पढ़िये रिपोर्ट...

उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura) जिले के मांटा थाना क्षेत्र के अधीन आने वाले एक गांव में विवाहिता से उसके सौतेले पिता और चाचा ने दो महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म (Rape) किया। दो दिन पहले पीड़िता जब आरोपियों के चंगुल से छूटी तो तुरंत थाना जाकर आपबीती सुना दी। आरोप है कि पुलिस ने मामला संदिग्ध मानकर पीड़िता को लौटा दिया। इसके बाद पीड़िता एसपी ऑफिस (SP Office) पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों के साथ ही पीड़िता की आरोपी सौतेले पिता, चाचा के साथ ही उसकी मां और चाची के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता का कहना है कि उसके सगे पिता मुंबई में रहते थे। 18 साल पहले मां मुंबई छोड़कर उसे लेकर वृंदावन आ गई। यहां उसकी मां एक व्यक्ति के घर काम करने लगी। यहां खाना बनाने वाले दामोदर ने उसकी मां को अपने जाल में फांस लिया। इसके बाद वे साथ रहने लगे। उसने बताया कि बचपन में भी दामोदर और उसका भाई मदन मोहन शारीरिक शोषण करते थे।

पीड़िता ने बताया कि जब भी वो मां को बताती तो वो उसे ही चुप करा देती थी। पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले मेरी शादी हो गई। लगा कि अब सब ठीक रहेगा, लेकिन 10 जून को उसकी मां ससुराल आई और मायके जाने की बात कही। उसे आभास नहीं था कि घर जाने पर सौतेला पिता उससे दुष्कर्म करेगा। उसने आरोप लगाया कि मेरे साथ उसके चाचा मदन मोहन ने भी रेप किया। इसके बाद चाची ने गर्भनिरोधक की गोली खिला दी ताकि वो गर्भवती न हो सके।

पीड़िता का आरोप है कि उसे दो महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करते रहे। दो दिन पहले वो किसी तरह उनके चंगुल से छूटने में कामयाब हो गई, जिसके बाद उसने ससुरालियों को वारदात की सूचना दी। पीड़िता का कहना है कि संबंधित पुलिस ने मेरी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद उसने एसपी ऑफिस में जाकर शिकायत दी। एसएसपी अभिषेक यादव ने थाना प्रभारी राम शंकर गौतम को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसएसपी के आदेश पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Tags

Next Story