UP में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास, BHU में इफ्तार पार्टी होने पर छात्रों ने काटा बवाल, धार्मिक स्थलों के बाहर मिली...

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) प्रदेश में सभी धर्मों के लोगों में आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। हालांकि कई जगह माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अयोध्या (Ayodhya) और वाराणसी (Varanasi) से दो घटनाएं सामने आई हैं। अयोध्या में जहां दो धार्मिक स्थलों (Religious Places) के बाहर आपत्तिजनक वस्तुएं (Objectionable objects) फैंकी गई हैं तो वहीं वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में कुलपति आवास (Vice Chancellor's Residence) पर इफ्तार पार्टी (Iftar Party) होने से बवाल मच गया है। पुलिस (Police) का कहना है कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कुलपति ने महिला महाविद्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिस पर बवाल मच गया। छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए कुलपति का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। बीएचयू के शोधार्थी शुभम सिंह और आशीर्वाद श्रीवास्तव आदि छात्रों ने आरोप लगाया कि बीएचयू में कभी इफ्तार पार्टी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बीएचयू कुलपति धार्मिक माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करना चाह रहे हैं। हम सभी छात्र इसकी निंदा करते हैं।
उत्तर प्रदेश: BHU में कुलपति द्वारा इफ्तार पार्टी के आयोजन पर छात्रों ने हंगामा कर कुलपति का पुतला फूंका।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2022
एक छात्र ने बताया, "विश्वविद्यालय में पिछले 5 साल से इफ्तार का आयोजन नहीं हुआ। पहली बार इसका आयोजन हुआ। विश्वविद्यालय द्वारा मजहबी रंग देने का प्रयास हो रहा है।" (27.04) pic.twitter.com/kYrXQon7YB
अयोध्या में मस्जिद के बाहर मिली आपत्तिजनक वस्तुएं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अयोध्या में दो मस्जिदों के गेट और एक मोहल्ले की सड़क पर आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर मामला बिगड़ने से पहले संभाल लिया। यह घटना मंगलवार की देर रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। मस्जिद की सीढिय़ों पर फटा हुआ धार्मिक ग्रंथ मिला है। साथ ही मांस का टुकड़ा और एक पोस्टर भी मिला।
पोस्टर में मोहम्मद साहब के बारे में अपशब्द लिखा गया है। पुलिस ने बताया कि मस्जिद के सीसीटीवी में सारी घटना कैद हुई है। आरोपियों की संख्या चार हो सकती है। मोहल्ला काश्मीरी मस्जिद और घोसियाना मोहल्ले में भी इसी तरह की सामग्री पड़ी मिली हैं। पुलिस का कहना है कि शरारती तत्वों का उद्देश्य धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने का है। आरोपियों के ख्निलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
2 धार्मिक स्थलों और सड़क के पास आपत्तिजनक वस्तु फेंकी गई थी,तत्काल पुलिस को जानकारी मिली और जांच शुरू की गई। ये किसी शरारती तत्व का काम है जो शांति भंग करना चाहते हैं: धार्मिक स्थल के बाहर आपत्तिजनक वस्तू फेंके जाने के मामले पर शैलेश कुमार पांडे, SSP अयोध्या, उत्तर प्रदेश (27.04) pic.twitter.com/qhut7QULS5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2022
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS