सहारनपुर में तमंचे के बल पर पड़ोसन के सामने किशोरी से रेप, हिंदू संगठनों में रोष

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) में 16 वर्षीय किशोरी से एक अपराधी ने तमंचे के बल पर उसकी पड़ोसन के सामने दुष्कर्म (Rape) किया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो गोली मार देगा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कुछ दूर पहुंचा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास लोग उसे पकड़ने पहुंचे तो वो खेतों के रास्ते से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस (Police) मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों (Hindu Organizations) में रोष है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वारदात सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र की है। यहां 16 वर्षीय किशोरी अपनी पड़ोसन के साथ एक खेत पर काम करने गई थी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक युवक ने किशोरी को अकेला पाकर उसे खींच लिया। आरोप है कि उसने किशोरी पर तमंचा तान लिया। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसन जब मौके पर पहुंची तो देखा कि आरोपी ने तमंचा तान रखा है।
उसने महिला को भी धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो गोली मार देगा। इसके बाद आरोपी ने किशोरी से हैवानियत की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी निकलने लगा तो महिला ने शोर मचाया। आसपास के लोग जब आरोपी को पकड़ने लगे तो वो खेतों के रास्ते से फरार हो गया। इसके बाद महिला ने सबको किशोरी के साथ हुई वारदात बताई। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी मुस्लिम समुदाय का है।
ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, मामले की जानकारी मिलते ही कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने भी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS