UP में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज के बाद तोड़फोड़ और चले पत्थर, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

यूपी(UP) में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज के बाद सहारनपुर(Saharanpur) में बवाल हो गया। नमाजियों ने नमाज अदा करने के बाद सड़क पर पहुंचे और नारेबाजी की। जिसके बाद घंटाघर चौक पर जाम लगा दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। जिसके बाद मौके से प्रदर्शनकारियों को हटाया गया।
कानपुर(Kanpur) में हुए बवाल के बाद यूपी में शुक्रवार को कड़ी निगरानी रखी गई। सभी जिलों में पुलिस ने चप्पे-चप्पे नजर रखी। साथ ही ड्रोन कैमरों(drone cameras) से भी निगरानी की गई। उपद्रवियों को देखते हुए शहर में जगह—जगह पुलिस बल तैनात किया गया। यहां तक की कई जिलों में पुलिस की तरफ से फ्लैग मार्च भी किया गया। वहीं, सहारनपुर में भी पुलिस—प्रशासन की तरफ से कड़े इंताजाम किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, दुकानों को बंद कराने को लेकर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ भी की। हालांकि, प्रशासन ने तोड़फोड़ से इंकार किया है। भीड़ ले जामा मस्जिद से घंटाघर की ओर जुलूस निकालते हुए नारेबाजी करते हुए निकले थे। बताया गया है कि पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों में भगदड़ मच गई। बताया गया है कि घंटाघर और नेहरू मार्केट में दुकानें भी जबरन बंद कराया गया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दो पहिया वाहनों में जमकर तोड़फोड़ भी की। प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
डीएम अखिलेश कुमार ने बताया कि सभी जगह शांर्तिपूर्व नमाज हुई है। जामा मस्जिद से निकलकर कुछ लोगों ने घंटाघर तक नारेबाजी की है। पहले से ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौलानाओं के संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि नमाज के बाद नारेबाजी करने वालों को चिहिन्नत किया जा रहा है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नारेबाजी के देखते हुए कुछ लोगों ने दुकानें बंद कर दी थी। जिन्हें खुलवाया गया है।
प्रयागराज में नमाज के बाद जमकर पत्थर चले। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ADG की गाड़ी पर पत्थरबाजी की। जिसे देखते हुए पुलि ने आंसू गैस के गोले छोड़े। मुरादाबाद असैा लखनऊ स्थित टीले वाली मस्जिद पर भी लोगों ने नारेबाजी की है। प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद अटाला एरिया में प्रदर्शन कर लोगों ने नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उपद्रवियों को खदेडने के लिए लाठीचार्ज किया गया। पुलिस पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स मौके पर मौजूद है। मुरादाबाद में नमाज के बाद भीड़ ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बता दें कि, पैगंबर मोहम्मद पर पूर्व बीजेपी प्रवक्ता नूपुर ने दिए बयान पर मुस्लिम समाज लगातार उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। कानपुर में शांति है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS