Triple Murder : कासगंज में एक ही परिवार के लोगों पर हथियारबंद बदमाशों ने की फायरिंग, मौके पर 3 की मौत

Triple Murder : कासगंज में एक ही परिवार के लोगों पर हथियारबंद बदमाशों ने की फायरिंग, मौके पर 3 की मौत
X
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक प्रधान के परिवार पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक प्रधान के परिवार पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कासगंज जिले के सोरों से सटे गांव होडलपुर में बीती शाम को एक ही परिवार के 5 लोगों पर हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस मामले में मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। तो वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने जानकारी देते घटनास्थल पर हुई फायरिंग के बाद डीएम और एसपी पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचे दोनों अधिकारियों को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

जानकारी के लिए बता दें कि घटना के बाद बीती रात को ही आगरा एडीजी भी घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे थे। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरा मामला पुरानी रंजिश का है। जिस परिवार पर फायरिंग की गई। वह सीमेंट की दुकान पर कारोबार करता है। शाम को दुकान पर परिवार के 5 सदस्य मौजूद थे। जिन पर कार्य कर दी गई।

पुलिस ने पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शाम को दुकान बंद होने उसे करीब एक घंटा पहले राज्यपाल बाबा दुकान से घर आए। साथ ही उनके बेटे भी दुकान बंद करके गांव होटलपुर दुकान और गांव के बीच बैठे हुए बदमाशों ने परिवार के परिवार पर फायरिंग कर दी।

आगे जानकारी देते बताया कि पीड़ित पक्ष पूर्व भाजपा विधायक स्वर्गीय नेता राम सिंह रिश्तेदार है। उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसके परिवार पर हमला हुआ । पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Tags

Next Story