बागपत में जमानत पर छूटे शख्स की तेजधार हथियार से हत्या, आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

उत्तर प्रदेश के बागपत (Baghpat) में एक शख्स की तेजधार हत्या (Murder) से हत्या कर दी गई। लहुलूहान शव देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव (Dead Body) को पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की गई, जिसके बाद पुलिस ने एक युवक को शक के आधार पर हिरासत में लिया। यहां वो पहले पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन जब सख्ती की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुन्हैड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय अमरपाल पंवार पुत्र महावीर सिंह नलकूप मरम्मत का काम करता था। आज सुबह काठा-बंदपुर संपर्क मार्ग पर काठा गांव के पास उसका लहुलूहान शव मिला। राहगीरों ने शव देखा तो पुलिस को तुरंत मामले की सूचना दी। पुलिस ने जब मृतकों को सूचना दी तो घर में मातम पसर गया।
अमरपाल के चचेरे भाई दीपक ने पुलिस को बताया कि उसक भाई अमरपाल नलकूप ठीक कराने के लिए काठा गांव निवासी युवक अभिषेक के साथ मंगलवार शाम करीब छह बजे घर से गया था। वापस नहीं लौटा। उन्होंने प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों के बयान पर पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में ले लिया। यहां वो शुरू में पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी का कहना है कि वो अमरपाल के साथ शराब पी रहा था। इस बात पर उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उसने आपा खो दिया और उसकी हत्या कर दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक अमरपाल के खिलाफ वर्ष 2006 में आबकारी अधिनियम के तहत का मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्ष 2018 में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ था और जमानत पर जेल से बाहर था। उसने बताया कि अमरपाल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी आशीष को अरेस्ट कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS