Breaking : UP के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के काफिले की दो गाड़ियां टकराईं, कई लोग घायल

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के लखनऊ से लखीमपुर खीरी जाते समय उनके काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। सीतापुर के पास हुए इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। इन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह एक वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। हालांकि हादसे में उपमुख्यमंत्री सकुशल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज लखनऊ से सड़क मार्ग से खीरी जा रहे थे। उत्तरी सीतापुर के ASP डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि सीतापुर के पास उपमुख्यमंत्री के काफिले में शामिल वाहन की गति के नियंत्रण खो जाने के कारण काफिले के एंबुलेंस और पुलिस की सुरक्षा गाड़ी के बीच में टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस में मौजूद मेडिकल टीम के लोगों को चोटें आई है। पुलिसकर्मी भी घायल हैं। उन्होंने बताया कि सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि सभी की स्थिति अभी सामान्य है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS