Basti Accident: बस्ती में डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के बस्ती में अनियंत्रित कैंटर की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे लखनऊ रेफर किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जीवपुर गांव निवासी हर्षित सिंह (22), दुबौलिया कस्बा निवासी अजीत सोनी (20) अयोध्या गए थे। गुरुवार की देर रात को घर लौट रहे थे। रात को छावनी तिराहे पर भिउरा गांव निवासी रोहित (25) वाहन का इंतजार कर रहा था। जान पहचान होने के नाते रोहित को भी बाइक पर बैठा लिया। तीनों युवक राम जानकी मार्ग से होते हुए खुशहालगंज राम लीला मैदान के पास सड़क के किनारे बाइक खड़ी करके बात कर रहे थे।
इसी दौरान दुबौलिया से छावनी की तरफ जा रहे कैंटर ने तीनों को चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही दुबौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। यहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भिउरा गांव निवासी रोहित को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल हर्षित सिंह और अजीत सोनी को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। आज सुबह अजीत सोनी की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। हर्षित सिंह की हालत अभी तक गंभीर है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे में दो युवकों की मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में भी शोक की लहर है। भिउरा गांव निवासी रोहित छह भाई बहनों में तीसरे स्थान पर था। दुबौलिया कस्बा निवासी अजीत सोनी तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वो बीफार्मा द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS