IMS Noida: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सलाम नमस्ते को सम्मानित, रेडियो कार्यक्रम 'आर्ट मंथन' के लिए मिला सम्मान

IMS Noida: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सलाम नमस्ते को सम्मानित, रेडियो कार्यक्रम आर्ट मंथन के लिए मिला सम्मान
X
IMS Noida: इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते (Salaam Namaste) को बड़ा सम्मान मिला है। सलाम नमस्ते को रेडियो कार्यक्रम आर्ट मंथन के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने सम्मानित किया है।

IMS Noida: इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (IMS) नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते को रेडियो कार्यक्रम आर्ट मंथन के लिए सम्मानित किया गया। रविवार एवं सोमवार को दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन के दौरान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुरने सलाम नमस्ते को यह सम्मान दी। संस्थान की ओर से सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने इस सम्मान को प्राप्त किया।

चार सामुदायिक रेडियो स्टेशनों को मिला पुरस्कार

आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी ने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए तीसरा पुरस्कार सलाम नमस्ते को मिला। उन्होंने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित 8वें सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के पुरस्कारों में सलाम नमस्ते ने अपनी जगह बनाई। वहीं मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के चार सामुदायिक रेडियो स्टेशनों को पुरस्कार मिला।

सलाम नमस्ते 2008 से कर रहा सामाजिक हित में काम

सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड वर्षा छबारिया ने बताया कि सलाम नमस्ते वर्ष 2008 से लगातार सामाजिक हितों को ध्यान में रख कर काम कर रहा है। आर्ट मंथन कार्यक्रम का मकसद समुदाय से कलाकारों एवं कारीगरों को लाकर भारतीय कला को लोकप्रिय बनाना है। इस कार्यक्रम को लोकप्रिय बनाने के लिए, रेडियो ने विभिन्न स्थानों पर कार्यशालाओं और प्रदर्शनियों के आयोजन की पहल की। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कलाकार एवं कारीगर समुदाय को भी आमंत्रित किया गया। साथ ही अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों में भारतीय कला पर आधारित प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। वहीं कार्यक्रमों की श्रृंखला के माध्यम से मधुबनी, वरली, कलमकारी एवं कालीघाट जैसी कलाओं को स्थानीय समुदायों में अवगत कराया गया।

ये भी पढ़ें...सलाम नमस्ते में युवा कौशल दिवस पर कार्यक्रम, छात्रों को कुशल बनाने के विषय हुआ चर्चा

Tags

Next Story