उन्नाव में महिला से अश्लील हरकत करने वाले सिपाही का वीडियो वायरल, सस्पेंड

उन्नाव में महिला से अश्लील हरकत करने वाले सिपाही का वीडियो वायरल, सस्पेंड
X
उन्नाव पुलिस के पुलिसकर्मी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस की वर्दी में एक सिपाही महिला से अश्लील हरकत करता दिखाई दे रहा है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक सिपाही को महिला से अश्लील हरकत करने के आरोप में निलंबित किया गया है। जिला पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए की है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो साल पुराना है। मामला अब सामने आने के बाद सिपाही को निलंबित कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्नाव पुलिस के पुलिसकर्मी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस की वर्दी में एक सिपाही महिला से अश्लील हरकत करता दिखाई दे रहा है। कभी वो महिला को चूमता तो कभी उसके प्राइवेट पार्ट्स को चुमता।

सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि वीडियो में दिखाई देने वाले पुलिसकर्मी का नाम दीप सिंह है। जांच में पता चला कि वीडियो करीब दो साल पहले का है। आरोप है कि दीप सिंह पति-पत्नी के झगड़े के मामले की जांच कर रहे थे। इस दौरान दीप सिंह ने महिला को फंसाने का डर दिखाया। आरोप है कि जब भी महिला का पति घर से बाहर निकलता तो वो घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत करता।

उधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों में अवैध संबंध था। महिला के पति को इसका पता चल गया था। इसके बाद उसने दोनों का वीडियो बना लिया और दीप सिंह को ब्लैकमेल करने लगा। पिछले दिनों जब दीप सिंह ने पैसे देने में असमर्थता जताई तो वीडियो को वायरल कर दिया गया।

इस संबंध में एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य आरक्षी दीप सिंह को सस्पेंड किया गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो तीन साल पहले का है। एक शख्य मुख्य आरक्षी को ब्लैकमेल कर रहा था और उसने दो दिन पहले भी रुपयों की डिमांड की थी। जब डिमांड पूरी नहीं हुई तो वीडियो वायरल कर दिया गया। मामले की जांच चल रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई होगी।

Tags

Next Story