UP Panchayat Election 2021: भाजपा ने उन्नाव दुष्कर्म केस में सजायाफ्ता कुलदीप सेंगर की पत्नी को दिया टिकट, बताई ये वजह

भारतीय जनत पार्टी ने उन्नाव दुष्कर्म और पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को टिकट दिया है। 2016 में निर्दलीय चुनाव लड़कर जिला पंचायत अध्यक्ष बनी संगीता इस बार भाजपा की टिकट पर वार्ड नंबर 22-फतेहपुर चौरासी तृतीय से चुनाव लड़ेंगी। भाजपा के इस फैसले से स्थानीय पार्टी नेताओं में भी नाराजगी बनी है। वहीं, विपक्ष भी इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने की तैयारी कर रहा है।
भाजपा हमेशा परिवारवाद की राजनीति न करने की दुहाई देती रही है। ऐसे में कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को टिकट देना पार्टी के लिए मुश्किले खड़ी कर सकता है। विशेषकर उस हालात में, जबकि कुलदीप सेंगर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या जैसे संगीन मामलों में सजा भुगत रहा है। कुलदीप सेंगर और उसके साथियों ने 2017 में नागबालिग को अगवाकर दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने जब पुलिस को शिकायत दर्ज कराई तो उसे और उसके परिवार को भारी प्रताड़ना झेलनी पड़ी। दुष्कर्म की शिकायत तब दर्ज की गई थी, जब पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित आधिकारिक आवास के बाहर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
देशभर में जब पीड़िता के लिए न्याय की मांग उठने लगी तो मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केस को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया ताकि आरोपी पक्ष की ओर से किसी प्रकार का राजनीतिक या अन्य दबाव काम न कर सके। दिल्ली कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को दोषी करार देते हुए 20 दिसंबर 2019 को उम्रकैद की सजा और 25 लाख जुर्माना की सजा सुनाई थी। भाजपा ने 2019 में ही उसे पार्टी से बाहर किया था, लेकिन अब दोबारा से उसकी पत्नी संगीता सेंगर को टिकट देकर विवाद खड़ा कर दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS