Assembly Election 2022: RLD के बाद AAP से गठबंधन कर सकती है सपा, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात

Assembly Election 2022: RLD के बाद AAP से गठबंधन कर सकती है सपा, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात
X
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने के लिए कुछ महीने का समय बचा है। इसी के चलते प्रदेश की राजनीति में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने के लिए कुछ महीने का समय बचा है। इसी के चलते प्रदेश की राजनीति में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक समीकरण और राजनीतिक गठजोड़ बनते जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) सत्ता में वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

ऐसे में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात चली। इस बैठक के बाद अब यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि क्या रालोद (RLD) के बाद अब समाजवादी पार्टी आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने की तैयारी कर रही है।

ऐसा इसलिए भी है क्योंकि अखिलेश कई मौकों पर कह चुके हैं कि वह अगला चुनाव छोटी पार्टियों के साथ लड़ेंगे। संजय सिंह सांसद के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी भी हैं। मुलाकात के बात संजय सिंह ने बताया कि गठबंधन की बातचीत शुरू हो गई है, लेकिन फिलहाल कुछ भी तय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जैसे ही सब कुछ तय हो जाएगा, इस बारे में जानकारी दी जाएगी।

संजय सिंह ने कहा कि हम सभी की प्राथमिकता बीजेपी (BJP) को हराना है। हमारी प्राथमिकता बीजेपी के कुशासन और तानाशाही को हराना है। यह पूछे जाने पर कि क्या छोटे दल भाजपा के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं और क्या इसमें आम आदमी पार्टी भी नजर आएगी? तो संजय सिंह ने जवाब दिया कि 'सबकी प्राथमिकता एक जैसी है।

वहीं सपा नेता सुनील सिंह साजन ने कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) सभी छोटी पार्टियों को साथ ला रही है और सभी छोटी पार्टियों के लिए बीजेपी को हराने का दरवाजा खुला है। बता दे संजय सिंह और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बीच यह तीसरी मुलाकात थी। अखिलेश करीब दो महीने पहले संजय सिंह से मिले थे और हाल ही में मुलायम सिंह (Mulayam Singh) के जन्मदिन पर भी दोनों की मुलाकात हुई थी।

लोहिया ट्रस्ट के कार्यालय (Lohia Trust Office) में आज फिर तीसरी बार अखिलेश (Akhilesh Yadav) और संजय सिंह (Sanjay Singh) के बीच बैठक हुई। इस दौरान दोनों की मुलाकात एक घंटे से ज्यादा समय तक हुई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच गठबंधन को लेकर बातें होती रही हैं। मुलायम के बर्थडे पर भी दोनों के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा हुई थी. हालांकि सीट बंटवारे का फॉर्मूला अभी तय नहीं हुआ है।

Tags

Next Story