प्रधानमंत्री पर टिप्पणी कर सुर्खियों में आए कांग्रेस नेता इमरान मसूद साइकिल पर हुए सवार, पार्टी छोड़ने की बताई ये बड़ी वजह

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी कर सुर्खियों में आए कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक इमरान मसूद (Imran Masood) ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर साइकिल की सवारी शुरू कर दी। साथ ही उन्होंने पार्टी छोड़ने की वजह भी कुछ अलग ही बताई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मुझे पूरा सम्मान मिला, लेकिन भाजपा (BJP) को रोकना जरूरी है।
इमरान के भाजपा को हराने के लिए सपा में शामिल होने का बयान देना कांग्रेस (Congress) पर जीत न पाने का इशारा कर रहा है। हालांकि इमरान मसूद ने अभी यह क्लियर नहीं किया कि वह समाजवादी पार्टी में शामिल होकर किस विधानसभा से चुनाव लड़ेगे। वह अब किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। इस सवाल पर वह बचाते नजर आये। उन्होंने इसका स्पष्ट जवाब देने की जगह कहा कि जहां से पार्टी टिकट देगी। वहीं से चुनाव लड़ा जाएगा। हमारा मकसद भाजपा को सत्ता से हटाना है।
बता दें कि इमरान मसूद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हैं। वह उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक हैं। इमरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने पर सुर्खियों में आए थे। इमरान 2007 में निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़े और जीते थे। इसके बाद वह 2012 में कांग्रेस में शामिल होकर विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह सपा में चले गये। दो साल बाद 2014 में मसूद ने फिर से कांग्रेस में एंट्री की और लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन 2014 और 2019 दोनों ही बार मसूद हार का सामना करना पड़ा। अब एक बार फिर इमरान मसूद कांग्रेस का हाथ छोड़कर साइकिल पर सवार हो गये हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS