UP Assembly Election 2022 Dates : चुनाव आयोग ने बजाया चुनावी बिगुल, उत्तर प्रदेश में इतने चरणों में होगा मतदान

UP Assembly Election 2022 Dates : चुनाव आयोग ने बजाया चुनावी बिगुल, उत्तर प्रदेश में इतने चरणों में होगा मतदान
X
एक तरफ देश में कोरोना महामारी (corona pandemic) का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। तो वही दूसरी तरफ 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव (assembly elections) होने है।

एक तरफ देश में कोरोना महामारी (corona pandemic) का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। तो वही दूसरी तरफ 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव (assembly elections) होने है। इसी के मद्देनजर चुनाव आयोग (election commission) ने शनिवार को (यानी आज) विधानसभा चुनावों (assembly elections) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही पांच राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। 10 फरवरी से वोटिंग शुरू हो रही है और सभी राज्यों के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आयोग कोरोना काल में चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। आयोग का प्रयास है कि मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उत्तर प्रदेश विधानसभा (uttar pradesh assembly) का कार्यकाल 14 मई 2022 को समाप्त हो रहा है।

ऐसे में 14 मई से पहले विधानसभा और नई सरकार बनाने की प्रक्रिया पूरी करनी है। उत्तर प्रदेश में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। पिछला चुनाव फरवरी-मार्च 2017 में हुआ था और भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए 325 सीटें जीतकर सत्ता में लौट आया था और योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath) ने 19 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों के लिए 7 चरणों में मतदान होगा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सात चरण (seven phases) में चुनाव होंगे। साथ ही प्रदेश में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा। पंजाब (punjab), उत्तराखंड (uttarakhand) में 14 फरवरी को मतदान होगा। यूपी में तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होगा। यूपी में चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा।

यूपी में पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होगा। यूपी में छठे चरण का मतदान 3 मार्च को होगा। यूपी में सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त (chief election commissioner) ने कहा विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 52 लाख 80 हजार 882 नये मतदाता जोड़े गये हैं। इसमें पुरुषों की संख्या 28 लाख 86 हजार 988 जबकि महिलाओं की संख्या 23 लाख 92 हजार 258 है। थर्ड ट्रांसजेंडर (Third Transgender) के 1636 मतदाता जोड़े गए हैं।

इसमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं के 14 लाख 66 हजार 470 नाम जोड़े गए हैं। इस दौरान न केवल 52.80 लाख नए मतदाता जोड़े गए बल्कि 21 लाख 40 हजार 278 नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। पिछली बार के मुकाबले करीब 11 हजार बूथ बढ़ाए गए हैं। इस तरह इस बार बूथों की संख्या 1 लाख 74 हजार 351 होगी। पिछले पांच साल में 86 लाख नए मतदाता बढ़े हैं। इस बार जहां मतदाताओं की संख्या 15.02 करोड़ है, वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या 14.16 करोड़ थी।

Tags

Next Story