UP Assembly Election: ब्राह्मण वोटर्स को लुभाने के लिए दूबे की पत्नी के सपोर्ट में आई बसपा! सपा ने भी मैदान में ठोकी ताल

UP Assembly Election: ब्राह्मण वोटर्स को लुभाने के लिए दूबे की पत्नी के सपोर्ट में आई बसपा! सपा ने भी मैदान में ठोकी ताल
X
UP Assembly Election: बिकरू कांड के बाद यूपी पुलिस ने खुशी दुबे को भी आरोपी बनाया है। वे 8 जुलाई 2020 से ही जेल में बंद हैं और उन्हें अभी तक जमानत नहीं मिली है। उन्होंने हाईकोर्ट का रुख भी किया है। वहीं उनके पति अमर दुबे को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। खुशी पर हत्या और आपराधिक साजिश सहित कई मामलों में केस दर्ज किया गया है।

अगले साल यानि 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं धर्म और जाति के आधार पर दलों ने जनता को रिझाना शुरू कर दिया है। इस बीच, बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने ब्राह्मण वोटरों को लुभाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने कहा कि विकास दुबे (Vikas Dubey) के साथी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे (Khushi Dubey) का केस लड़ेगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा खुशी दुबे केस की अदालत में पैरवी करेंगे।

आपको बता दें कि बिकरू कांड के बाद यूपी पुलिस ने खुशी दुबे को भी आरोपी बनाया है। वे 8 जुलाई 2020 से ही जेल में बंद हैं और उन्हें अभी तक जमानत नहीं मिली है। उन्होंने हाईकोर्ट का रुख भी किया है। वहीं उनके पति अमर दुबे को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। खुशी पर हत्या और आपराधिक साजिश सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बसपा का अयोध्या में 23 जुलाई से ब्राह्मण सम्मलेन शुरू होने जा रहा है। जिसकी तैयारियों को निरीक्षण करने आए पूर्व मंत्री नकुल दुबे से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सतीश चंद्र मिश्रा एक वरिष्ठ वकील हैं और जो भी उनसे मदद मांगता है वे उनकी पैरवी करते हैं।

अगर उन्होंने खुशी दुबे के वकालतनामा पर हस्ताक्षर किए हैं तो वह कोर्ट में उनकी पैरवी करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी जाति या समुदाय का व्यक्ति अगर मदद मांगता है तो उसकी मदद की जाती है। वहीं दूसरी और आज से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी मैदान मे ताल ठोक दी है। सपा आज से यूपी में रथ यात्रा (Rath Yatra) की शुरुआत कर रही है। सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लखनऊ से उन्नाव के लिए निकल चुके हैं। भारी बारिश के चलते वह बीच रास्ते में रथ थामेंगे। करीब डेढ़ सौ जगहों पर रथ यात्रा का सम्मान प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा।

Tags

Next Story