चुनाव से पहले अखिलेश यादव को बड़ा झटका, सपा के कई नेता आज भाजपा में होंगे शामिल, अमित शाह और CM योगी से की मुलाकात

अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव ( UP Assembly Elections 2022) होने है। जिसके चलते राजनीतिक दलों के नेताओं का दल बदलने का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच गाजीपुर जिले की सैदपुर विधानसभा सीट से विधायक रहे सुभाष पासी (Subhash Pasi) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) छोड़ भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का दामन थामने का फैसला किया है।
सुभाष पासी ने कल दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से मुलाकात की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह आज दोपहर भाजपा में शामिल हो सकते है। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रभारी राधा मोहन सिंह (Radha Mohan Singh) और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Dev Singh) की मौजूदगी में सुभाष पासी भाजपा (BJP) में शामिल होंगे। वही सुभाष पासी के अलावा कुछ अन्य विधायकों के साथ प्रखंड प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य भी भाजपा में शामिल हो सकते है।
साथ ही सुभाष पासी के इस कदम को देखते हुए समाजवादी पार्टी को गाजीपुर से बड़ा मुकसान माना जा रहा है। बता दें 2017 में, भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष विद्यासागर सोनकर को सुभाष पासी ने हराया था। उस चुनाव में सैदपुर में बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।
गौरतलब है कि सुभाष पासी मूल रूप से मालवीय नगर, नगर पंचायत सैदपुर के रहने वाले हैं, उनकी पत्नी रीना पासी भी जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 1975 में पुणे बोर्ड महाराष्ट्र से हाई स्कूल तक की शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 2012 में चुनाव लड़ा और विधायक बने। उनका मुख्य व्यवसाय मुंबई में है और वे वहीं परिवार के साथ रहते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS