UP Election Result 2022 : मतगणना के बीच अखिलेश ने अपने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, ट्वीट कर कही ये बात

UP  Election Result 2022 : मतगणना के बीच अखिलेश ने अपने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, ट्वीट कर कही ये बात
X
उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधानसभा चुनाव (assembly elections) के वोटों की गिनती जारी है। इसी कड़ी मतगणना में बीजेपी (bjp ) आगे चल रही है।

उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधानसभा चुनाव (assembly elections) के वोटों की गिनती जारी है। इसी कड़ी मतगणना में बीजेपी (bjp ) आगे चल रही है। इस बीच अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने ट्वीट कर ईवीएम (EVM) की रखवाली के लिए कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया और कहा कि लोकतंत्र (democracy) के जवान जीत का सर्टिफिकेट लेकर ही लौटे।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने ट्विटर के जरिए कहा कि अभी टेस्ट होना बाकी है। निर्णय लेने का समय आ गया है। मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सचेत और सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर कार्यकर्ता, समर्थक, नेता, पदाधिकारी और शुभचिंतक को दिल से धन्यवाद। लोकतंत्र के सिपाही को जीत का प्रमाण पत्र लेकर ही लौटना चाहिए। वही राज्य की हॉट सीट कहे जाने वाले वाराणसी में मतगणना शुरू होते ही बवाल हो गया।

बताया जा रहा है कि सपा और सुभासपा के कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम में जाने से रोके जाने का विरोध कर रहे हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। वही योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा (Mohsin Raza ) ने कहा, राज्य में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्य अभूतपूर्व हैं, जिसके परिणामस्वरूप लोगों ने हमें आशीर्वाद दिया है।

जब नतीजे आएंगे तो साफ हो जाएगा कि हम 300 से ज्यादा सीटें ला रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पोस्टल बैलट की गिनती में भाजपा आगे चल रही है। वही सपा कुछ ही सीटों से पीछे चल रही है। जबकि बसपा का दूर-दूर तक कोई नामों निशान नहीं है। बता दें इस विधानसभा चुनाव में 4,442 प्रत्याशी चुनावी मैदान (electoral fray) में उतरे है। जिसमे 560 महिलाएं भी शामिल है।

Tags

Next Story