UP Assembly Elections 2022 : उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं को प्रत्याशी बनाएंगी प्रियंका गांधी, ऐसे फाइनल करेंगी टिकट

UP Assembly Elections 2022 : उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं को प्रत्याशी बनाएंगी प्रियंका गांधी, ऐसे फाइनल करेंगी टिकट
X
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए कांग्रेस पार्टी ने 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की बात कही है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए कांग्रेस पार्टी ने 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की बात कही है। इसे देखते हुए अब कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) का एक नया बयान सामने आया है। उन्होंने टिकट में ऐसी महिलाओं को प्राथमिकता देने की बात कही जो सामाजिक रूप से संघर्ष कर रही हैं और जो समाज में किसी न किसी तरह उपेक्षा और अपराध का शिकार हुई हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी तेजाब से हुए हमले की शिकार महिलाओं, पुलिस उत्पीड़न की शिकार महिलाओं और यौन शोषण की शिकार महिलाओं को चुनावी टिकट में प्राथमिकता देगी। प्रियंका पहले उस महिला से मिलेंगी और उसका इंटरव्यू (Interview) लेंगी। इसके बाद ही वह टिकट फाइनल करेंगी। कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी (Anshu Awasthi) ने कहा प्रियंका महिलाओं के प्रति काफी संवेदनशील हैं। जिसके चलते वह महिलाओं को टिकट में 40 फीसदी भागीदारी दे रही हैं।

अंशु अवस्थी ने कहा कि इसके साथ ही कांग्रेस उन महिलाओं पर भी ध्यान दे रही है। जिन्हें अन्य पार्टियों में सम्मान नहीं मिला है। बता दें हाल ही में कांग्रेस ने टिकट में 40 फीसदी महिलाओं की भागीदारी की बात कही है और जल्द ही इसकी एक लिस्ट भी जारी करने वाली है।

कांग्रेस उन महिलाओं को प्राथमिकता देगी जो समाज से उपेक्षित हैं और जो लंबे समय से समाज सेवा में काम कर रही हैं। या किसी न किसी तरह से प्रताड़ित की जा रही हैं। गौरतलब है कि अगले साल 5 राज्य गोवा, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मणिपुर में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2022) होने है। जिसके चलते सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। राज्य में अपनी सत्ता हासिल करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।

Tags

Next Story