UP Election 2022 : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी, सपा के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक मिश्रा पर एफआईआर दर्ज

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों में सरगर्मियों बढ़ती जा रही हैं। भाजपा (BJP), समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस (Congress) से लेकर तमाम राजनीतिक दलों में रोजाना नई रणनीतियों पर मंथन हो रहा है। कहीं एक-दूसरे पर आरोप लग रहे हैं, वहीं खुद के लिए पूरे किए जाने वाले दावों को सामने रखा जा रखा है। आज दिनभर की अपडेट्स से जुड़े रहिये...
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की सीएम योगी से मुलाकात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान यूपी में विधानसभा चुनाव से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा संभव है।
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath paid a courtesy visit to BJP national president JP Nadda at the latter's residence in Delhi, today. pic.twitter.com/vMYo1ULfnZ
— ANI (@ANI) January 18, 2022
सपा के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक मिश्रा पर एफआईआर दर्ज
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक मिश्रा और छह अन्य के खिलाफ लखनऊ के हसनगंज पीएस में COVID19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति के हसनगंज क्षेत्र में बाइक रैली निकालने का एक वीडियो वायरल होने के बाद कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर अभिषेक मिश्रा और छह अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अलीगढ़ में धर्म संसद स्थगित करने को कहा
कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए अलीगढ़ में 22 से 23 जनवरी को होने वाली धर्म संसद को स्थगित करने के लिए कहा गया है। अलीगढ़ के एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल का कहना है कि धर्म संसद के आयोजकों से यह आह्वान किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS