UP Election 2022: राहुल गांधी पहली बार यूपी में आज करेंगे प्रचार, शाम छह बजे तक थम जाएगा 5वें चरण का शोर

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पांचवें चरण (Phase 5) के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022 ) के लिए प्रचार अभियान का आज आखिरी दिन है। शाम छह बजे तक सभी राजनीतिक दलों के प्रचार अभियान पर पाबंदी लग जाएगी। हालांकि कल से राजनीतिक दल छठे दल के लिए चुनाव प्रचार में ताकत झोंक देंगे। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी पहली बार यूपी में चुनाव प्रचार शुरू करने जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को 11 जिलों की 59 विधानसभा क्षेत्रों में होगा। इन जिलों में श्रावस्ती, चित्रकूट, बहराइच, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज में होगा।
राहुल गांधी अमेठी और प्रयागराज जाएंगे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूपी चुनाव के लिए प्रचार अभियान आज से शुरू करने जा रहे हैं। वे अमेठी और प्रयागराज का दौरा कर कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे। दोपहर एक बजे उनकी अमेठी के थौरी विधानसभा में जनसभा होगी। इसके बाद करीब ढाई बजे विशेरगंज बाजार विधानभा में जनसभा को संबोधित करने के बाद शाम साढ़े छह बजे प्रयागराज पहुंचेंगे अैर कोरांव में रैली को संबोधित करेंगे।
प्रियंका गांधी का पूरा फोकस रहेगा अमेठी पर
इसके अलावा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अमेठी और प्रतापगढ़ में प्रचार अभियान करेंगी। दोपहर एक बजे अमेठी की जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में रैली करेंगी। करीब ढाई बजे इंदिरा चौक रामपुर खास में जनसभा को संबोधित करने के बाद शाम साढ़े चार बजे अमेठी के सलोन में चुनाव प्रचार करेंगी।
बता दें कि उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान कराया जा रहा है, जिसमें से चार चरणों का चुनाव पूरा हो चुका है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरी चरण का चुनाव 14 फरवरी, तीसरे चरण का 20 फरवरी और चौथे चरण का चुनाव 23 फरवरी को हो चुका है। पांचवे चरण में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। छठे चरण में 3 मार्च और सातवें चरण का चुनाव सात मार्च को होगा। इसके बाद 10 मार्च को नतीजे आएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS