UP Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव के पास आते ही खत्म हुई चाचा भतीजे की तकरार, अखिलेश यादव ने किया ये बड़ा ऐलान

UP Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव के पास आते ही खत्म हुई चाचा भतीजे की तकरार, अखिलेश यादव ने किया ये बड़ा ऐलान
X
2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने है। इसी के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Progressive Samajwadi Party) अध्यक्ष और उनके चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) से मुलाकात की।

2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने है। इसी के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Progressive Samajwadi Party) अध्यक्ष और उनके चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) से मुलाकात की। करीब डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में हुई बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में गठबंधन (Alliance) पर सहमति बनी।

इस बात की जानकारी खुद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी। अखिलेश यादव ने बैठक की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''पीएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की और गठबंधन की बात तय हुई। क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर चलने की नीति लगातार सपा को मजबूत कर रही है और सपा व अन्य सहयोगियों को ऐतिहासिक जीत की ओर ले जा रही है। चाचा शिवपाल के घर अखिलेश यादव अकेले पहुंचे, घर पहुंचते ही अखिलेश ने चाचा के पैर छुए और भावुक हो गए शिवपाल यादव ने उन्हें गले से लगा लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव ने पूरे परिवार से मुलाकात की. वही शिवपाल यादव और उनकी पत्नी यानी अखिलेश यादव की चाची भी मौजूद थीं। हालांकि इस दौरान गठबंधन पर भी मामला सुलझ गया। शिवपाल यादव मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के छोटे भाई हैं। उनकी गिनती सपा के बड़े नेताओं में होती थी। शिवपाल यादव 2007 में मायावती (Mayawati ) के शासन में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं।

हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के दौरान अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच खटास बढ़ गई थी। जिसके बाद चाचा शिवपाल ने अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था। अक्टूबर 2018 में, शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने प्रगतिशील समाजवादी मोर्चा के गठन की घोषणा की। शिवपाल यादव ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी के उम्मीदवार भी उतारे थे। इससे सपा को कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था।

Tags

Next Story