UP Assembly Elections : मैनपुरी के करहल से चुनावी मैदान में उतरेंगे अखिलेश यादव, सपा पार्टी ने किया ऐलान

UP Assembly Elections : मैनपुरी के करहल से चुनावी मैदान में उतरेंगे अखिलेश यादव, सपा पार्टी ने किया ऐलान
X
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पहले ही यूपी चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया था। अब खबर है कि अखिलेश मैनपुरी (Mainpuri) की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे।

उत्तर प्रदेश (utter pradesh) में विधानसभा चुनाव (Assembly elections) होने में कुछ ही दिन बचे है. इसी बीच खबर है कि समाजवादी पार्टी (amajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) चुनाव मैनपुरी के करहल निर्वाचन क्षेत्र से लड़ेंगे, सूत्रों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि, सपा प्रमुख ने बुधवार को कहा कि वह आजमगढ़ वासियों से अनुमति लेकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

अखिलेश यादव वर्तमान में आजमगढ़ से लोकसभा सांसद हैं। लेकिन लंबे समय से चर्चा थी कि अखिलेश यादव अपने पिता और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र मैनपुरी की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। क्योंकि मैनपुरी समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है और इस सीट से चुनाव लड़ रहे अखिलेश यादव आसपास की कई सीटों को प्रभावित कर सकते हैं।

बता दें कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भी इसी विधानसभा से पहला चुनाव लड़ा था और चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके अलावा मुलायम सिंह यादव ने करहल के जैन इंटर कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की थी और वह यहां शिक्षक भी थे। करहल मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई से महज चार किलोमीटर दूर है।

सपा ने सात बार करहल विधानसभा सीट पर कब्जा रहा है। गौरतलब है कि अगले महीने की 10 तारीख से मतदान शुरू होगा। यह मतदान सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27, 3 और 7 मार्च को होगा। इसके बाद मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Tags

Next Story