UP Elections 2022 : सपा पार्टी ने जारी की अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची, इन्हें दी तरजीह

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने के लिए कुछ ही दिन बाकी है। इसी को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों (Political Parties) ने कमर कस ली है। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने पहले चरण के चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों (30 Star Campaigners) की सूची जारी की है। सभी फ्रंटल अध्यक्षों को भी सूची में शामिल किया गया है।
इसमें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav), राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, प्रमुख महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव, राज्यसभा सदस्य जया बच्चन और पूर्व सांसद डिंपल यादव शामिल हैं। सपा के स्टार प्रचारकों (Star Campaigners List) में हाल ही में भाजपा छोड़कर साइकिल की सवारी करने वाले पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और किसान नेता तेजिंदर सिंह विर्क के नाम भी शामिल हैं।
इनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन, रमेश प्रजापति, पूर्व विधायक हरेंद्र मलिक, राजपाल कश्यप,राजीव राय, राम आसारे विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल दास गुर्जर, प्रदेश महासचिव श्याम लाल पाल और पूर्व मंत्री सुधीर पंवार शामिल हैं।
बाबासाहेब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिथिलालाल भारती, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, मुलायम सिंह युवा ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल भारती, पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप, सुधाकर कश्यप, बच्ची सैनी, हरिश्चंद्र प्रजापति और विनय पाल शामिल हैं।
वही सपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट (Star Campaigners List) में पूर्व राज्यसभा सांसद जावेद अली खान को मुस्लिम चेहरे के तौर पर जगह दी गई है। इसके अलावा इस सूची में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद को भी जगह दी गई है। पार्टी के दिग्गज मुस्लिम नेता आजम खान (Aajam Khan) फिलहाल जेल में हैं, इसलिए उनका नाम नहीं है। लेकिन उनके परिवार से भी कोई इस लिस्ट में नहीं है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS