UP Assembly Election 2022: चुनाव से पहले BSP-BJP को बड़ा झटका, सपा में शामिल हुए बसपा के 6 विधायक, बीजेपी का एमएलसी भी चढ़ा साइकिल

UP Assembly Election 2022: चुनाव से पहले BSP-BJP को बड़ा झटका, सपा में शामिल हुए बसपा के 6 विधायक, बीजेपी का एमएलसी भी चढ़ा साइकिल
X
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पूर्व बसपा के छह विधायक सपा में पहुंच गए हैं। सभी छह विधायक को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा की सदस्यता ग्रहण कराई। वहीं सीतापुर सदर से बीजेपी विधायक राकेश राठौर ने भी सपा का दामन थाम लिया है।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) से पूर्व मायावती की पार्टी बसपा (BSP) को बड़ा झटका लगा है। मायावती की पार्टी के छह विधायकों ने शनिवार को सपा (SP) का दामन थाम लिया। इन सभी विधायकों को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilash yadav) ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। जानकारी के अनुसार ये सभी छह विधायक लंबे वक्त से से अखिलेश यादव के संपर्क में थे। वहीं, एक भाजपा (Bjp) एमएलए ने भी सपा का दामन थाम लिया है।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पूर्व इसे मायावती की पार्टी बसपा के लिए बड़ा झटका कहा जा रहा है। दूसरी ओर सपा बीजेपी की मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर उभरकर सामने आ रही है, जो लगातार मजबूत होती जा रही है।

भाजपा व बसपा से आए विधायकों का अखिलेश यादव ने सपा ऑफिस में स्वागत किया व उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि विभिन्न लोग हैं जो सपा में आना चाहते हैं। विधानसभा चुनाव आने तक बीजेपी 'भागता परिवार' ही रह जाएगी। इस चुनाव में बीजेपी का सफाया होना निर्धारित है। अखिलेश यादव ने भाजपा का घोषणा पत्र पढ़ा व कहा कि बीजेपी ने किसानों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। ना ही किसानों की आय दोगुनी हुई व ना ही ऐसी कोशिशें की गईं। जिससे किसानों का जीवनस्तर सुधर सके। अखिलेश यादव लगातार बढ़ रही महंगाई पर भी सरकार को घेरा। जबरदस्त तरीके से बढ़ रही है। भाजपा के लोग पन्ना प्रमुख बनाते हैं और अपने घोषणा पत्र का पन्ना पलटना भूल जाते हैं। अभी तक बच्चों को लैपटॉप और टैबलेट नहीं दे सके हैं। शिवपाल की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बारे में अखिलेश ने कहा कि वो उनका सम्मान रखेंगे व वो भी हमारे ही साथ रहेंगे।

इन विधायकों ने सदस्यता

1. हरगोविंद भार्गव सिधौली, सीतापुर विधायक

2. सुषमा पटेल मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर विधायक

3. असलम चौधरी धौलाना, हापुड़ विधायक

4 असलम राइनी, श्रावस्ती विधायक

5 हाकिम लाल बिन्द, हंडिया, प्रयागराज विधायक

6 मुज्तबा सिद्दीकी प्रतापपुर प्रयागराज विधायक

7 भाजपा के सीतापुर सदर के विधायक राकेश राठौर सपा में शामिल हो गए।

Tags

Next Story