UP Election 2022 : यूपी में पहले चरण के चुनाव प्रचार का शोर थमा, प्रियंका गांधी पूरा नहीं कर सकीं तय कार्यक्रम, जानिये नेताओं का कैसा रहा पूरा दिन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया के लिए आज शाम छह बजे से प्रचार अभियान (Election Campaign) का शोर थम गया है। पहले चरण के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों (58 Assembly Seats) पर दस फरवरी को मतदान होगा। हालांकि प्रत्याशी डोर-टू-डोर (Door To Door) प्रचार कर सकेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले चरण के 11 जिलों में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में दस फरवरी को वोटिंग होगी। आज बीजेपी ने जहां लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया तो वहीं समाजवादी पार्टी ने आज अटूट वचन पत्र जारी किया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार की समयावधि खत्म करने से कुछ वक्त पहले ही उन्होंने रामपुर और बदायूं के लोगों से वर्चुअल रैली की। उन्होंने कहा कि यूपी के लोगों के लिए देश सर्वोपरि है। योगी सरकार उम्मीदों पर खरा उतरी है। उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को भी गिनवाया। उधर, पहले चरण के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज जहां अमरोहा और जेवर में जनसभा की। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और यूपी बीजेपी के लिए समर्थन मांगा।
कोरोना काल में दुनिया की बड़ी-बड़ी ताक़ते पस्त हैं, तब हम विधानसभा चुनाव कर रहे हैं, तीसरी लहर आकर चली भी गई किसी को पता नहीं चला। 27 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी है: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अमरोहा pic.twitter.com/mBDalXGHLT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2022
इसके अलावा समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने इसके बाद सत्य वचन-अटूट वादा घोषणा पत्र को लॉन्च किया। उन्होंने घोषणा पत्र में किसानों से लेकर छात्रों तक तमाम उन कार्यों को सामने रखा, जो कि सपा सरकार बनने पर पूरे किए जाएंगे।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मेरठ के हस्तिनापुर में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने मथुरा पहुंचकर यमुना पूजन भी किया। उनके मथुरा पहुंचने में देरी हो गई, जिससे तय कार्य पूरा नहीं हो सका। इस दौरान प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर कड़े प्रहार किए हैं। साथ ही लोगों से अपील की कि पहले चरण में बढ़ चढ़कर मतदान करें और कांग्रेस को विजयी बनाएं।
#WATCH | Congress leader Priyanka Gandhi Vadra (in pink dupatta) performs Yamuna Pooja at Vishram Ghat, Mathura pic.twitter.com/kKpDWCOj5f
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 8, 2022
बसपा सुप्रीमो मायावती के ट्विटर अकाउंट से कोई पोस्ट छह फरवरी के बाद से कोई दिखाई नहीं दी। बसपा के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से भी कोई पोस्ट नहीं हुई। आखिरी बार स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS