15 साल बाद Ballia में नक्सलियों ने दी दस्तक, UP ATS के एक्शन के बाद 5 नक्सली गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश एटीएस (UP ATS) ने पूर्वांचल के बलिया (Ballia) जिले से 5 नक्सलियों को गिरफ्तार (5 Maoists arrested) किया है, जिनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। ये सभी जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के वसंतपुर गांव में अपनी पहचान छुपाकर रह रहे थे और नक्सल गतिविधियों में लिप्त थे। नक्सलियों के पास से कुछ हथियार भी जब्त किए गए हैं। इस गिरफ्तारी के बाद से उत्तर प्रदेश सरकार और बलिया जिला प्रशासन की नींद उड़ी हुई है।
महिला नक्सली तारा देवी मधुबन बैंक डकैती में रही है शामिल
बता दें कि गिरफ्तार नक्सलियों में तारा देवी उर्फ मनीषा साल 2005 से नक्सली संगठन से जुड़ी हुई है। वह कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुकी है। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन बैंक डकैती कांड में भी तारा देवी अपने अन्य साथियों के साथ शामिल थी। इसके अलावा गिरफ्तार नक्सली लल्लूराम साल 2002 में नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था।
किसान संगठन बनाकर नक्सली विचारधारा से जोड़ रहा था राममूरत
तीसरा नक्सली सत्यप्रकाश वर्मा गांव के गरीब किसानों का संगठन बनाकर नक्सली विचारधारा से उन्हें जोड़ रहा था, जबकि राममूरत अपने घर पर कई नक्सली नेताओं के छुपाने का काम करता रहा है। साथ ही राममूरत पर वाराणसी के नक्सली सुब्रमण्यम के संदेशवाहक के तौर पर भी काम करता था। सुब्रमण्यम भी सीपीआई माओवादी संगठन का सदस्य बताया जा रहा है।
हार्डकोर नक्सली संजय सहनी का भाई है विनोद सहनी
इन सबके अलावा पांचवा नक्सली विनोद सहनी हार्डकोर नक्सली संजय सहनी का भाई है, जिसे बिहार के कैमूर जिले से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से नक्सल साहित्य, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कुछ हथियार बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को यूपी एटीएस कस्टडी रिमांड पर लेने वाली है।
2008 में हुए हत्याकांड के बाद बलिया में मिली थी नक्सलियों की आहट
गौरतलब है कि बलिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के सहरसपाली में साल 2008 में सोहन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान जब पुलिस जांच की गई तो इलाके में नक्सली गतिविधि का सुराग मिला था। इसक बाद बलिया जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया था और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। इस घटना के तुरंत बाद उस गांव में सघन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें कई घरों में राइफल, बम सहित अन्य प्रतिबंधित सामान जब्त किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था।
Also Read: नक्सल हमले का वीडियाे आया सामने, देखिए कैसे ब्लास्ट के बाद फायरिंग कर रहे थे नक्सली
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS