UP Big Accident : बागपत में पीएसी का बेकाबू ट्रक पलटने से 30 जवान घायल, 15 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के बागपत में गुरुवार देर शाम ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर पीएसी जवानों का ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक सवार 30 जवान घायल हो गए, जिनमें से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा काठा गांव के पास हुआ है। पीएसी के जवान गाजियाबाद 47 बटालियन जा रहे थे। बताया जा रहा है कि स्टेयरिंग फेल होने की वजह से चालक ट्रक को नियंत्रित नहीं कर सका। अनियंत्रित ट्रक पलटने से उसमें सवार पीएसी के जवान घायल हो गए।
आसपास के लोग तुरंत मदद को दौड़े और घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 15 जवानों की हालत गंभीर बताई गई है। घटना के बारे में बाकी की अपडेट्स आना बाकी हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS